फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Speeding car hits tractor-trolley from behind, car driver dies

अमरोहा: तेज रफ्तार कार ने धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, चालक ने तोड़ा दम, तीन लोग घायल

Sat, 23 Sep 2023 12:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Sep 2023 12:35 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि कार मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थी। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।  

विज्ञापन
Amroha: Speeding car hits tractor-trolley from behind, car driver dies
गजरौला में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला हाईवे पर सीओ ऑफिस के निकट तेज रफ्तार कार धान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। इसमें कार चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। जान गंवाने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से तीनों रेफर कर दिए गए।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुरादाबाद से आ रही कार दिल्ली की तरफ जा रही थी। हाईवे पर सीओ ऑफिस के निकट कार धान लदे ट्रैक्टर-टॉली में घुस गई। इस हादसे में कार में सवार चालक कार में फंस गया। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। कार चालक को बामुश्किल बाहर निकाला। उसे व ट्रैक्टर में सवार घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। कार चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। तीनों घायलों को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर में बैठे लोग संभल के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed