फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha should be renamed as Prakashveer Shastri Nagar: Pramod Krishnam

अमरोहा का नाम प्रकाशवीर शास्त्री नगर किया जाए : प्रमोद कृष्णम

Tue, 31 Dec 2024 03:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 31 Dec 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Amroha should be renamed as Prakashveer Shastri Nagar: Pramod Krishnam
रहरा में प्रकाशवीर शास्त्री जयंती कार्यक्रम में बोलते आचार प्रमोद कृष्णम। संवाद
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रकाशवीर शास्त्री लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उन्होंने समाज व देश के लिए सराहनीय किए हैं। उन्होंने अमरोहा जिले का नाम प्रकाशवीर शास्त्री नगर किए जाने की मांग की। वे समाजसेवी एवं पूर्व सांसद प्रकाशवीर शास्त्री की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।
इस दौरान प्रकाशवीर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया गया। सोमवार को रहरा के प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रों के साथ पंडित अखिलेश शास्त्री ने प्रतिमा का स्थापित कराई। मुख्य अतिथि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि हम यहां राजनीति करने नहीं आए हैं। बल्कि उस पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि देने आए हैं। जिन्होंने कभी सच को कहने से संकोच नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग की जाएगी। जबकि सीएम से मिलकर जिले का नाम प्रकाशवीर शास्त्री नगर रखने की भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने कहा कि उनकी स्मृति में प्रकाशवीर द्वार का निर्माण कराया गया है। जल्द ही सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा लगवाई जाएगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि प्रकाशवीर शास्त्री चाहते थे कि कश्मीर से धारा 370 हटाई जाए। उन्होंने हमेशा आम आदमी की पीड़ा को उठाया। भाजपा के प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी ने कहा कि प्रकाशवीर शास्त्री ने हिंदी के लिए बहुत संघर्ष किया। मात्र 16 वर्ष की आयु में हैदराबाद में आंदोलन किया था। वह तीन बार निर्दलीय लोकसभा का चुनाव जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
वैंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के बाइस चांसलर राजीव त्यागी, उपाध्यक्ष शुगर त्रिवेणी आमोद कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री राकेश त्यागी, भोले सिंह त्यागी, प्रमोद त्यागी, आमोद त्यागी, लक्ष्य त्यागी, ब्रह्मदत्त त्यागी, हरिराज त्यागी, कुलदीप त्यागी, बिघनेश त्यागी, स्वामी हर मनोजदास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश अग्रवाल, योगेश त्यागी, विशालदेव त्यागी, डाॅ.सोरन सिंह, देवेंद्र खडगवंशी, योगेंद्र त्यागी, पंकज त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed