फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha seat: Out of 17 lakh voters, 11 lakh cast their votes, voting figure reached 64.58%

अमरोहा सीट: 17 लाख मतदाताओं में से 11 लाख ने डाले वोट, स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी, 64.58% पहुंचा आंकड़ा

Sun, 28 Apr 2024 03:23 PM IST
vimal sharma विमल शर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:23 PM IST
सार

अमरोहा लोकसभा सीट पर मतदान के बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके बाद प्रशासन ने बताया कि यहां कुल 64.58 प्रतिशत मतदान हुआ है। 17 लाख से अधिक मतदाताओं वाली इस सीट पर करीब 11 लाख ने वोट डाले। 

विज्ञापन
Amroha seat: Out of 17 lakh voters, 11 lakh cast their votes, voting figure reached 64.58%
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में 64.58 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। 17,16, 646 मतदाताओं में  से 11 लाख आठ हजार 652 मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया। शनिवार को मंडी समिति में प्रेक्षक स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी की।

विज्ञापन


शुक्रवार को मतदान समाप्त होने के बाद यह आंकड़ा 64.02 बताया गया था। शनिवार को सामान्य प्रेक्षक राहुल शर्मा की मौजूदगी में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार त्यागी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने प्रत्याशियों के प्रतिनिधि की मौजूदगी में स्क्रूटनी की प्रक्रिया को पूरा किया।
विज्ञापन


स्क्रूटनी के बाद मतदान के 64.58 फीसदी पर मुहर लग गई। कुल 17 लाख 16 हजार 646 मतदाताओं में  से 11 लाख आठ हजार 652 मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। मतगणना चार जून को मंडी समिति परिसर में ही संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्क्रूटनी एक प्रक्रिया है, जिसमें सत्यापन के चलते मतदान की पारदर्शिता को भी चेक किया जाता है।

आलापुर में सर्वाधिक, ब्रजघाट के बूथ पर सबसे कम मतदान
अमरोहा लोकसभा सीट पर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान आलापुर गांव के बूथ नंबर 369 पर 79.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सबसे कम मतदान ब्रजघाट के भागीरथी इंटर कालेज के बूथ नंबर 309 पर 33.26 प्रतिशत पर हुआ। 

क्षेत्र में गुर्जर, सामान्य वर्ग बाहुल्य क्षेत्रों में मतदान बहुत कम रहा तो कुछ बूथों पर सामान्य हुआ। वहीं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के बूथों पर मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर अपने कर्तव्य को निभाया। विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक आलापुर गांव के बूथ नंबर 369 पर 79.82 प्रतिशत मतदान हुआ इस बूथ पर मुस्लिम मतों की संख्या अधिक है। 

वहीं सबसे कम मतदान का तमगा भागीरथी इंटर कॉलेज ब्रजघाट के बूथ 309 को मिल रहा है, जिसमे मात्र 33.26 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा गोहरा के बूथ नंबर 25, भोवापुर मस्तानगर के बूथ नंबर 170, रझैटी के बूथ नंबर 234 एंव 235, कुुराना के बूथ नंबर 214 आदि पर काफी कम मतदान हो सका है।

नेताओं के गढ़ माने जाते हैं कम मतदान वाले बूथ
बता दें कि लोकसभा चुनाव में जहां जहां मतदान कम हुआ है, वहां पर नेताओं की काफी भीड़ है। इन मतदान केंद्रों पर नेताओं के अलावा सामान्य जाति के मतदाताओं की संख्या भी अधिक है। इन बूथोंं पर मतदान कम होने से नेताओं की भी नींद उड़ गई है। 

अमरोहा लोकसभा चुनाव 2024 के आंकड़े
विस क्षेत्रों        कुल मतदाता    मतदान    मतदान प्रतिशत 
मंडी धनौरा        348721        218732           62.72
नौगांवा सादात    331415        225716           68.11
अमरोहा            312416        213108           68.21
हसनपुर             370941        241265           65.04
गढ़मुक्तेश्वर       353153        209832           59.42
कुल योग        1716646        1108653           64.58

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed