फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Seat: Lowest voting in Garhmukteshwar assembly constituency, less than 60 percent voting in 157 booths

Amroha Seat: गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान, 370 में से 157 बूथों पर 60 फीसदी से कम वोट पड़े

Tue, 30 Apr 2024 01:53 PM IST
विमल शर्मा अनिल चौहान, अमरोहा
अनिल चौहान, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 30 Apr 2024 01:53 PM IST
सार

अमरोहा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ। पांच विधानसभा सीट वाली इस लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम गढ़मुक्तेश्वर में वोटिंग हुई। इस विस क्षेत्र के 370 में से 157 बूथों पर 60 फीसदी से कम वोट पड़े।

विज्ञापन
Amroha Seat: Lowest voting in Garhmukteshwar assembly constituency, less than 60 percent voting in 157 booths
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा संसदीय सीट की पांचों विधानसभाओं में से गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मतदाता वोटिंग करने में फिसड्डी रहे हैं। यही हाल वहां के बूथों का भी है। यहां के मतदाताओं ने वोट करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। यही वजह है कि ओवरऑल 370 बूथों में से एक पर भी 80 फीसदी मतदान नहीं हुआ है। जबकि छह बूथ ऐसे हैं जिन पर 40 प्रतिशत से कम वोट पड़े हैं।

विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों की बात करें तो यहां पर कुल 353153 मतदाता हैं। जिसमें 189817 पुरुष और 163330 महिलाएं शामिल हैं। इस पूरी विधानसभा क्षेत्र में 59.41 प्रतिशत वोटिंग हुई है। स्थिति ये है कि 145 बूथों पर 60 से लेकर 69.09 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन


33 बूथ ऐसे हैं जिन पर 70 से 79.82 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले हैं, जबकि 157 बूथों पर 50 से 59.41 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, 27 बूथ ऐसे हैं जहां पर 50 प्रतिशत मतदाता भी वोट नहीं कर पाए। इन बूथों पर केवल 40 से 49 फीसदी मतदान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amroha Seat: Lowest voting in Garhmukteshwar assembly constituency, less than 60 percent voting in 157 booths
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद

सबसे अधिक मतदान वाले पांच बूथ
बूथ का नाम                                                    मतदान प्रतिशत
बूथ संख्या 369: प्राइमरी स्कूल अलापुर कक्ष-3             79.82 प्रतिशत
बथ संख्या 137: प्राइमरी स्कूल अब्दुल्लापुर कक्ष-1       79.20 प्रतिशत
बूथ संख्या 118: प्राइमरी स्कूल निजाम कक्ष-1              78.91 प्रतिशत
बूथ संख्या 52: प्राइमरी स्कूल दयानगर-कक्ष-1 -           77.56 प्रतिशत
बूथ संख्या 7: प्राइमरी स्कूल बहारनपुर बदली कक्ष-1      73.71 प्रतिशत

Amroha Seat: Lowest voting in Garhmukteshwar assembly constituency, less than 60 percent voting in 157 booths
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद
सबसे कम वोटिंग वाले पांच बूथ
बूथ का नाम                                                            मतदान प्रतिशत
बूथ संख्या 305: कार्यालय खंड विकास अधिकारी कक्ष-5      32.96 प्रतिशत
बूथ संख्या 309: भागीरथी इंटर कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर कक्ष-3    33.26 प्रतिशत
बूथ संख्या 234: प्राइमरी स्कूल राजहटी कक्ष-2                    33.99 प्रतिशत
बूथ संख्या 170: प्राइमरी स्कूल भोवापुर मस्तान नगर कक्ष-1   39.17 प्रतिशत
बूथ संख्या 235: प्राइमरी स्कूल राजहटी कक्ष-1                    39.34 प्रतिशत

Amroha Seat: Lowest voting in Garhmukteshwar assembly constituency, less than 60 percent voting in 157 booths
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद

गढ़ ब्लाक के बूथ नंबर 5 पर हुई सबसे कम वोटिंग
गढ़ विधानसभा क्षेत्र के गढ़ नगर के मोहल्ला राजीव नगर और आदर्श नगर के लोगों ने सबसे कम मतदान किया है। आंकड़ों के अनुसार गढ़ ब्लाक में बनाया गया बूथ नंबर 305 पर महज 32.96 फीसदी वोट डाले गए।

जिसमें 801 मतदाताओंं में से 264 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 427 पुरुष में से 145 और 374 में से 119 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। गढ़ ब्लाक के 5 नंबर बूथ वोटिंग के मामले में सबसे पिछड़ा बूथ है।

वहीं सिंभावली ब्लाक के गांव रझैटी में 1068 मतदाताओं में से 363 मतदाताओं ने मतदान किया है। यहां केवल 33.99 फीसदी मतदान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed