{"_id":"6821f77980f7a69c2f08830c","slug":"amroha-school-teachers-were-drinking-alcohol-both-suspended-after-investigation-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अमरोहा के प्राइमरी स्कूल में गटक रहे थे जाम, वीडियो हो गई वायरल, जांच के बाद दोनों शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमरोहा के प्राइमरी स्कूल में गटक रहे थे जाम, वीडियो हो गई वायरल, जांच के बाद दोनों शिक्षक निलंबित
Mon, 12 May 2025 06:58 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी,आदमपुर/सैदनगली।
संवाद न्यूज एजेंसी,आदमपुर/सैदनगली।
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 12 May 2025 06:58 PM IST
सार
हसनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फैयाजनगर में दो शिक्षकों के शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शिकायत मिलने पर बीएसए ने दो शिक्षकों को निलंबित कर नोटिस जारी किया है। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई।
विज्ञापन
हसनपुर के स्कूल में नशा करते शिक्षक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हसनपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय में दो शिक्षकों का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बोतल और गिलास मेज पर रखे हुए हैं। दो शिक्षक गपशप कर रहे हैं। शिक्षा के मंदिर में शराब का सेवन करने जैसे कृत्य सामने आने के बाद यहां की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
मामले की शिकायत मिलते ही बीएसए ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह मामला हसनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फैयाजनगर का बताया जा रहा है। यह वीडियो सर्दी के मौसम में बनाया हुआ है। स्थानीय युवक द्वारा बनाए गए वीडियो को सोमवार को वायरल किया गया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व रविवार को ग्रामीणों ने भी इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी उदयवीर सिंह ने इसकी जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर प्राथमिक विद्यालय फैय्याजनगर में शराब पीने के आरोपों की पुष्टि हुई है।
इसको आधार मानते हुए प्राथमिक विद्यालय फैय्याजनगर के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार और पड़ोसी गांव सुतारी खुर्द के प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक अनुपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। दोनों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन