फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha's dholak

अमरोहा के ढोलक अमेजोन-फ्लिप काट पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
amroha's dholak
अमरोहा के ढोलक कारखाने में तबला तैयार करता कारीगर। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जिले की पहचान बन चुकी ढोलक अब ऑनलाइन भी बिक रही है। विश्व की शीर्ष ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर ढोलक को कुछ दिन पहले ही बिक्री के लिए अपलोड किया गया है। इतने दिन में उसके अच्छे खरीदार मिल रहे हैं। इसके अलावा लकड़ी से बने अन्य वाद्य यंत्र भी ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं। 99 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक अमरोहा के ढोलक और तबले मौजूद हैं।
विज्ञापन

अमरोहा में बनने वाले ढोलक और तबले सऊदी अरब, कनाडा, यूएस, इंग्लैंड, ईरान सहित दूसरे देशों में भेजे जाते हैं। जो संगीत की दुनिया में अमरोहा की शान बढ़ाते हैं। ढोलक और तबले के अलावा लकड़ी से बने दूसरे वाद्य यंत्र भी ऑनलाइन बिक रहे हैं। कारोबारी राजीव कुमार ने बताया कि अमेजन और फ्लिप कार्ट पर भी अपने प्रोडक्ट को अपलोड किया है। राजीव कुमार के मुताबिक करीब ढाई महीने पहले अमरोहा के ढोलक, तबले, चमेली की आनलाइन शापिंग की शुरूआत की है। अमेजन और फ्लिप कार्ट पर करीब 25 से 30 ग्राहकों के आर्डर मिल चुके हैं।
विज्ञापन

बेबी ढोलक, डमरू की मांग
अमरोहा। कारोबारी राजीव कुमार के मुताबिक आनलाइन शापिंग में ढोलक के अलावा बेबी ढोलक, डमरू की सबसे अधिक मांग है। इसके अलावा चमेली, बैंगो के भी आर्डर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकतारा भी उपलब्ध
अमरोहा। ढोलक तबले के अलावा एकतारा भी अमेजन और फ्लिप कार्ट पर उपलब्ध है। एकतारा बहुत की पुराना वाद्य यंत्र है। बॉलीवुड की फिल्मों में एकतारा साधु संतों के हाथों में देखने को मिलता है। ये गोपीचंद भी कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed