अमरोहा: तीन कारों से 15.30 लाख रुपये बरामद, वाहन चेकिंग के दौरान मिली कामयाबी
पुलिस ने मोहम्मद जुनैद निवासी मोहल्ला बसावन गंज थाना अमरोहा नगर की कार की तलाशी ली तो उसमें भी एक लाख 58 हजार रुपये मिले। तभी मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के मोहल्ला मछली बाजार निवासी नईम अहमद की कार से 72 हजार रुपये बरामद किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और उड़नदस्ते को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वाहनों की तलाशी के दौरान तीन कारों से 15.30 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान कार सवार नगरी के संबंध में लेखा-जोखा नहीं दिखा सके। ऐसे में प्रशासन ने नगदी को जब्त कर कोषागार में जमा करा दिया है।
एसपी पूनम के आदेश पर रविवार की रात को नगर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार और उड़नदस्ता ‘ए’ के प्रभारी सुरेश कुमार रस्तोगी टीम के अतरासी तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। संयुक्त चेकिंग के दौरान टीम ने बिजनौर की तरफ से आ रही कार को चेकिंग के लिए रोका, जिसमें मोहम्मद यूसुफ खान निवासी मोहल्ला चकली सवार थे। तलाशी के दौरान कार से 13 लाख रुपये बरामद हुए।
इस दौरान पुलिस ने मोहम्मद जुनैद निवासी मोहल्ला बसावन गंज थाना अमरोहा नगर की कार की तलाशी ली तो उसमें भी एक लाख 58 हजार रुपये मिले। तभी मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के मोहल्ला मछली बाजार निवासी नईम अहमद की कार से 72 हजार रुपये बरामद किए। तीनों से बरामद धनराशि के संबंध में प्रमाण पत्र मांगे तो वह बगले झांकने लगे। धनराशि से संबंधित कोई लेखा-जोखा नहीं दिखाने ने बरामद की गई 15 लाख 30 हजार रुपये की नकदी को जब्त कर लिया। एसपी पूनम ने बताया कि रुपयों को कलक्ट्रेट कोषागार में जमा करा दिया है।