फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Retired employee from DM office did obscene act with a minor, police sent him to jail

अमरोहा: डीएम कार्यालय से रिटायर्ड कर्मी ने नाबालिग से की अश्लील हरकत, पुलिस ने भेजा जेल, घर में करवाता था काम

Fri, 29 Sep 2023 05:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 05:31 PM IST
सार

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि छेड़खानी के आरोपी और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी रिटायर्ड कर्मचारी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

विज्ञापन
Amroha: Retired employee from DM office did obscene act with a minor, police sent him to jail
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा कलक्ट्रेट के 65 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी ने 13 साल की किशोरी के साथ छेड़खानी की। मामले की शिकायत आरोपी के बेटे से की तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।  यह घटना देहात थानाक्षेत्र के एक कॉलोनी की है। जहां पर रिटायर्ड कर्मचारियों का परिवार रहता है। बताते हैं कि मोहल्ले के ही रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की किशोरी की परवरिश वही करते थे।
विज्ञापन


करीब एक साल से किशोरी उन्हीं के घर रहती थी। 14 सितंबर की रात करीब 3:30 बजे कलक्ट्रेट के रिटायर्ड कर्मचारी ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने यह बात आरोपी के बेटे को बताई तो उसने पिता को समझने की बजाय किशोरी को धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बारे में अन्य को बताने पर चोरी करने के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने मोहल्ले की रहने वाली महिला को आपबीती बताई। इसके बाद घटना पूरी कॉलोनी में फैल गई। मोहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की।


सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर छेड़खानी के आरोपी और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छेड़खानी के आरोपी कलक्ट्रेट के रिटायर्ड कर्मचारी को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed