फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Rajabpur police caught 709 cases of liquor

अमरोहा: रजबपुर पुलिस ने 709 पेटियां शराब पकड़ी

Tue, 03 Mar 2020 01:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर (अमरोहा) Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Mar 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Amroha: Rajabpur police caught 709 cases of liquor
शराब - फोटो : PTI
होली पर तस्करी के लिए जा रही पंजाब मार्का शराब से भरा कैंटर रजबपुर पुलिस ने पकड़ लिया। यह शराब नमकीन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई थी। शराब की कीमत 27 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने रुद्रपुर के माफिया समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रजबपुर थाने में एएसपी अजय प्रताप सिंह ने शराब तस्करी का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को सीओ धनौरा मोनिका यादव के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार फोर्स के साथ श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज जलालपुर के नजदीक चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने एक आयशर कैंटर को अपनी तरफ आते देखा। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया। तभी वह कैंटर छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


शक के आधार पर पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान नमकीन के डब्बों मेें छिपाकर रखी गई पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की 709 पेटी बरामद की। यह शराब होली पर सप्लाई करने के लिए लाई गईं थीं। बरामद शराब की कीमत करीब 27 लाख रुपये हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कैंटर मालिक स्वामी स्वर्ण सिंह निवासी 582 भदाईपुरा रुद्रपुर जनपद उधम सिंह उत्तराखंड समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed