फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Project manager of Jal Jeevan Mission threatened over phone, extortion demand of Rs 40 lakhs

Amroha: जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर को फोन पर धमकी, 40 लाख की रंगदारी मांगी

Thu, 09 Nov 2023 04:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
Amroha: Project manager of Jal Jeevan Mission threatened over phone, extortion demand of Rs 40 lakhs
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर से फोन करके 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर सेल और थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


जनपद आजमगढ़ में नगर कोतवाली के मोहल्ला न्यू कॉलोनी पलनी में हरिवंश राय का परिवार रहता है। उनके बेटे सर्वेश राय जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर तैनात हैं। अमरोहा जिले में ग्रामीण जल पूर्ति योजना के तहत हर घर जल का कार्य चल रहा है। उनके साथ पंकज सिंह और सतीश एच भी प्रोजेक्ट मैनेजर हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि पंकज सिंह व सतीश के मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से लगातार धमकी मिल रही है। कॉल करने वाला व्यक्ति 40 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद प्रोजेक्ट मैनेजर के होश उड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धमकी और रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed