फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Private bus operator crossing the highway was crushed to death by a speeding vehicle

Amroha Accident: हाईवे क्रॉस कर रहे निजी बस परिचालक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Mon, 03 Oct 2022 12:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Oct 2022 12:29 PM IST
सार

ये हादसा रविवार की रात करीब बाहर बजे अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में सम्राट होटल के सामने हुआ।

विज्ञापन
Amroha Private bus operator crossing the highway was crushed to death by a speeding vehicle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हाईवे क्रॉस कर रहे निजी बस के परिचालक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। हादसे के करीब आठ घंटे बाद शव की पहचान हो सकी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


ये हादसा रविवार की रात करीब बाहर बजे अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में सम्राट होटल के सामने हुआ। जोया के मोहल्ला खेड़ा निवासी मोहसीन अपने दोस्तों के साथ होटल के पास खड़े थे। इस दौरान एक व्यक्ति हाईवे क्रॉस कर रहे थे। तभी दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हुई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने क्षत-विक्षत को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया। लेकिन सुबह आठ बजे क्षेत्र के गांव भीकनपुर मुड़ा निवासी राबुलहसन डिडौली कोतवाली पहुंचे और उन्होंने मृतक की पहचान अपने भाई रिजवान पाशा के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह तीन भाई हैं। जिसमें रिजवान पाशा दूसरे नंबर के थे, वह अविवाहित थे। रिजवान निजी बस पर परिचालक थे। करीब आठ दिन पहले वह घर से जोया आए थे। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही वाहन को बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed