फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Post of a young man with a pistol goes viral, teacher expresses threat... accused is on bail

Amroha: युवक का पिस्टल के साथ पोस्ट वायरल, शिक्षिका ने जताया खतरा... जमानत पर है दुष्कर्म का आरोपी

Sun, 19 Jan 2025 02:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 02:53 PM IST
सार

दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर आकर पिस्टल के साथ एक पोस्ट की है। इससे पीड़िता दहशत में आ गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक उसे डराने और मुकदमे में दबाव बनाने के लिए यह हरकत कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Amroha: Post of a young man with a pistol goes viral, teacher expresses threat... accused is on bail
अमरोहा में गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

दुष्कर्म के मामले में जमानत पर बाहर चल रहे एक युवक द्वारा पिस्टल के साथ फेसबुक पर पोस्ट वायरल कर दी गई। इससे एक शिक्षिका दहशत में आ गई है। बताया जा रहा है कि यह युवक शिक्षिका से दुष्कर्म करने का आरोपी है। पीड़िता का कहना है कि वह उसे डराने के लिए पोस्ट वायरल कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


यह मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव जुड़ा बताया जा रहा है। गांव निवासी एक युवक ने शनिवार को फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट की है। जिसमे कुछ युवक रात के समय अलाव तापते नजर आ रहे हैं। वहीं, इनमें से एक युवक दो पिस्टल दिखाते हुए नजर आ रहा है। साथ ही पोस्ट के साथ हरियाणवी गाना भी चल रहा है।
विज्ञापन


यह पोस्ट सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। इसके बाद ही क्षेत्र के एक इंटर कालेज में तैनात शिक्षिका के होश उड़ गए। उन्होंने पोस्ट करने वाले युवक पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि 2023 में इस युवक ने शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबाव बनाने पर शादी से इन्कार कर दिया था। ऐसे में पीड़िता ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस दौरान वह करीब पौने दो माह तक जेल में रहा था। उसके बाद वह जमानत पर बाहर आ गया। अब यह पोस्ट वायरल होने के बाद पीड़ित शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उसे धमकी दे रहा है।


साथ ही मुकदमे में फैसले का दबाव बना रहा है। पूर्व में भी पीड़िता की ओर से मामले में पुलिस से शिकायत की गई, अब फिर से कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने बताया कि अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पोस्ट के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed