फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Police tops IGRS rankings again; secures first place in the state for the fifth time this year.

Amroha News: आईजीआरएस रैंकिंग में अमरोहा पुलिस फिर अव्वल, इस साल पांचवीं बार प्रदेश में पहला स्थान

Thu, 02 Jul 2026 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 02 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Amroha Police tops IGRS rankings again; secures first place in the state for the fifth time this year.
अमरोहा। आईजीआरएस (जनसुनवाई पोर्टल) पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में अमरोहा पुलिस ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस साल अमरोहा पुलिस ने पांचवीं बार पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर नई उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही जनपद के 11 पुलिस थानों ने भी प्रभावी शिकायत निस्तारण के आधार पर प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि सतत अनुश्रवण में आईजीआरएस शाखा ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया। इसी का परिणाम रहा कि अमरोहा ने प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया। यह उपलब्धि जनपद पुलिस की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी शिकायत निस्तारण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की गई। इस उल्लेखनीय सफलता पर एसपी ने आईजीआरएस शाखा के प्रभारी कुमरेश त्यागी, आरक्षी सारुल चौहान, प्रशांत चौहान और प्रदीप चौधरी को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते हुए आमजन को बेहतर, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed