फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Police attacked in Buravali, report filed on 23 including 18 named seven arrested

Amroha: बुरावली में पुलिस पर हमला, 18 नामजद समेत 23 पर रिपोर्ट दर्ज, सात गिरफ्तार

Sun, 30 Oct 2022 08:29 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा/बुरावली (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा/बुरावली (अमरोहा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 30 Oct 2022 08:29 PM IST
सार

उपनिरीक्षक अनूप सिंह की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस की मौजूदगी में पथराव करने व पुलिस पर हमला करने के मामले में बुरावली निवासी माजिद, फईम, वसीम, अजीम, खलीजा, अपकाना, अफरोजी, फुरकान, खालिद, राशिद, साजिद, रेहान, जिशान, इमरान, अब्दुल्ला, सना व छह सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Amroha: Police attacked in Buravali, report filed on 23 including 18 named seven arrested
पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पथराव किया। किसी तरह से बचकर पुलिस कर्मियों ने जान बचाई। मामले में दरेगा की तहरीर पर 18 लोगों को नामजद करते हुए 23 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को उपनिरीक्षक अनूप सिंह, सिपाही प्रदीप कुमार, महिला सिपाही पूजा शर्मा दोपहर में एंटी रोमिया अभियान के तहत चेकिंग गांव छपना में चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि बुरावली में दो पक्षों में विवाद हो रहा है। उपनिरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लोग विवाद रहे थे। लाठी डंडे चल रहे थे और पथराव हो रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विवाद कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। पथराव भी हुआ। कम पुलिस बल होने के वजह से हालात पर काबू नहीं पाया जा सकता था। इसके बाद थाने से अन्य पुलिस बल बुलाकर मामला शांत कराया गया। मौके से सात आरोपियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक अनूप सिंह की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस की मौजूदगी में पथराव करने व पुलिस पर हमला करने के मामले में बुरावली निवासी माजिद, फईम, वसीम, अजीम, खलीजा, अपकाना, अफरोजी, फुरकान, खालिद, राशिद, साजिद, रेहान, जिशान, इमरान, अब्दुल्ला, सना व छह सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से माजिद, फईम, वसीम, जिशान, फुरकान, खालिद, रिहान को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed