{"_id":"65ad3501eda402f9d90efcb3","slug":"amroha-pigeons-caused-dispute-among-neighbors-fight-followed-case-registered-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: कबूतरों ने पड़ोसियों में करवाया विवाद, बहस के बाद मारपीट... फायरिंग से गली में मचा गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: कबूतरों ने पड़ोसियों में करवाया विवाद, बहस के बाद मारपीट... फायरिंग से गली में मचा गया हड़कंप
Sun, 21 Jan 2024 08:45 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 08:45 PM IST
सार
रजबपुर निवासी कलूवा ने कबूतर पाले हुए हैं। वह पड़ोसी आस मोहम्मद की छत पर बैठ जाते हैं। इसको लेकर पड़ोसी ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। कुछ देर बाद उनमें मारपीट हो गई। इस बीच चली गोली से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रजबपुर में छत पर पालतू कबूतर बैठने की आपत्ति जताने पर पड़ोसी ने किसान को लाठी-डंडों से पीट दिया, जान से मारने की नीयत से फायर भी झोंक दिया। जिसमें किसान बाल-बाल बच गया। किसान को बचाने आई बेटी को भी आरोपियों ने पीटा।
विज्ञापन
घटना में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में दो लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के अतरासी कलां गांव की है।
विज्ञापन
सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गांव में रहने वाले आस मोहम्मद अली ने आरोप है कि उनकी छत पर पड़ोस में रहने वाले कलुवा के पालतू कबूतर बैठ जाते हैं जो गंदगी करते हैं। शनिवार को वह अपने घर के बाहर रास्ते पर खड़े हुए थे।
विज्ञापन
तभी कलवा और निजामुद्दीन उर्फ मोना आए तो आस मोहम्मद ने उनसे आपत्ति जताई। इस बात से नाराज कलवा और निजामुद्दीन गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आस मोहम्मद को लाठी डंडों से पीटा। बचाव में आई आस मोहम्मद की बहन हिना के साथ भी मारपीट की।
घटना में हिना और आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी आरोपी कलुआ ने तमंचा निकाल कर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिसमें आस मोहम्मद बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।
सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आस मोहम्मद की शिकायत पर कलवा और निजामुद्दीन उर्फ मोना के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।