फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Nursery student dies of heart attack in school bus

Amroha: स्कूल बस में नर्सरी की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, ऑक्सीजन का स्तर कम होने से गई बच्ची की जान

Wed, 24 Sep 2025 04:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 04:21 AM IST
सार

बच्ची के पिता देवदत्त शर्मा ने बताया कि चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची का ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से मौत हुई है।

विज्ञापन
Amroha: Nursery student dies of heart attack in school bus
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल से लौटते समय हैदलपुर गांव निवासी नर्सरी की छात्रा नित्या शर्मा को बस में हार्ट अटैक आ गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई अंतिम संस्कार कर दिया। गांव हैदलपुर में किसान देवत्त शर्मा का परिवार रहता है। उनकी बेटी नित्या (5) रहरा के निजी स्कूल में पढ़ती थी।

विज्ञापन


रोजाना की तरह वह सोमवार को दोपहर में छुट्टी होने पर अन्य बच्चों के साथ स्कूल बस में बैठक अपने गांव जा रही थी, रास्ते में ही बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन बच्ची को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बच्ची के पिता देवदत्त शर्मा ने बताया कि चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची का ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से मौत हुई है। मृतका दो बहनों में छोटी थी। वहीं सीएचसी रहरा के प्रभारी डाॅ. शशांक चौधरी का कहना है कि बच्ची के हार्ट अटैक का कोई मामला सीएचसी में नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed