फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha news

Amroha News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर पीड़ित को घर में बंधक बनाकर पीटा

Thu, 07 Dec 2023 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 07 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
amroha news
अमरोहा। धोखाधड़ी का मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपियों ने पीड़ित को बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट की। दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव देहरा में ओमपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे मयंक कुमार का आरोप है कि कुछ दिन पहले नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बीलना गांव निवासी अकबर सैफी, मुरादाबाद जनपद के छजलैट थानाक्षेत्र के सराय खजूर निवासी अकरम चौधरी, पकवाड़ा के गांव गुरैठा निवासी मेहर सिंह और नरेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र और अमानत में खयानत के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। चारों लोगों ने पांच लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में विवेचक ने चार्ज सीट लगा दी। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि 21 सितंबर 2013 को आरोपियों ने रुपये वापस देने के बहाने मयंक शर्मा को अपने घर बुलाया और बंधक बना लिया। मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया। मयंक कुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में अकबर सैफी, अकरम चौधरी, मेहर सिंह और नरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed