{"_id":"6570e2312d6b43121a08d0dc","slug":"amroha-news-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-9868-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति समेत चार पर मुकदमा
Thu, 07 Dec 2023 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अमरोहा नगर के मोहल्ला कोट में साजिद का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी ऐनी खान की शादी 24 मार्च 2019 को दिल्ली के सलेमपुर थानाक्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरी रोड अखाड़े वाली गली निकट संध्या पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले फैज खान के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। दहेज में मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नगद मांग करने लगे। काफी समझाने के बाद भी उनका रवैया नहीं सुधरा। विवाहिता के पास एक बेटी है। डेढ़ महीने पहले ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रहती है। आरोप है कि 29 नवंबर किसान 5:30 बजे पति ने अपने मोबाइल नंबर से फोन किया और गाली गलौज की। विरोध करने पर तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में पति फैजान, ससुर अशफाक खान, सास तलत खान और देवर सैफ खान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक और मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।