फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha News: Bike riders standing on the side of the highway were crushed by a speeding vehicle, uncle died

Amroha News: हाईवे किनारे खड़े बाइक सवारों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Sun, 19 Jan 2025 03:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 03:38 PM IST
सार

डिडौली में हाईवे किनारे खड़े चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत हो गई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Amroha News: Bike riders standing on the side of the highway were crushed by a speeding vehicle, uncle died
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पपली - फोटो : संवाद

विस्तार

डिडाैली में हाईवे किनारे खड़े बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में मजदूर पपली उर्फ संतराम (40) की मौत हो गई। जबकि, उनका भतीजा मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक पपली उर्फ संतराम पूरनपुर गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी कुसुम के अलावा दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को पपली उर्फ संतराम अपने भतीजे मोनू के साथ रिश्ते के भाई की ससुराल में गए थे।
विज्ञापन


शाम को करीब 5:30 बजे वापस लौटते समय दोनों चाचा-भतीजे डिडौली में हाईवे किनारे खड़े थे। तभी रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पपली उर्फ संतराम और उनका भतीजा मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डिडौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चाचा-भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, डॉक्टरों ने पपली उर्फ संतराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि, मोनू का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने पपली उर्फ संतराम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के बेटे सौरभ कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed