फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Muslim people gave a warm welcome to Kanwadiyas, showered flowers...distributed fruits, watch video

धर्म-सौहार्द की तस्वीर: मुस्लिम लोगों ने किया कांवड़ियों का जोरदार स्वागत, बरसाए फूल...बांटे फल, देखें Video

Sun, 20 Jul 2025 12:30 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 20 Jul 2025 12:30 PM IST
सार

बछरायूं कस्बे में हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का मुस्लिम समाज ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। हाफिज रोड चौराहे पर कांवड़ियों को फल और पानी भी वितरित किए गए।

विज्ञापन
Amroha: Muslim people gave a warm welcome to Kanwadiyas, showered flowers...distributed fruits, watch video
बछरायूं में कांवड़ियों का स्वागत करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : ANI

विस्तार

अमरोहा जिले के बछरायूं कस्बे में में गंगा जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। हाफिज रोड चौराहे के पास मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें पानी की बोतलें व फल वितरित किए।

विज्ञापन


इस आयोजन का नेतृत्व भाजपा नेता शेख चिरागुद्दीन ने किया। शेख चिरागुद्दीन ने कहा कि भारत की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब है। सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और प्रेम की भावना और मजबूत होती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सहित मोहम्मद शानू, मोहम्मद हफीज, अब्दुल रहमान, मोहम्मद शारिक, फैजान, शमीम अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed