फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: murderer committed suicide hanging himself district hospital, after shooting his friend

UP: हत्यारोपी ने जिला अस्पताल में फंदा लगाकर दी जान, दो दिन पहले दोस्त का किया था मर्डर, पुलिस को थी तलाश

Fri, 01 Dec 2023 11:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 11:37 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले फाजिल हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुस्लिम अब्बास ने जिला अस्पताल में आत्महत्या कर ली है। जिस समय यह घटना हुई उस दौरान उसका बहनोई मौके पर था। पूरी घटना की जांच हो रही है। 

विज्ञापन
Amroha: murderer committed suicide hanging himself district hospital, after shooting his friend
अमरोहा के नौगांवा सादात में घटना के बाद पहुंची पुलिस(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के नौगांवा सादात में मोहम्मद फाजिल हत्याकांड के नामजद आरोपी मुस्लिम अब्बास ने जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में इलाज के दौरान फंदे पर लटक कर जान दे दी। जिस समय मुस्लिम अब्बास ने सुसाइड किया उस समय उसका बहनोई अफजल मौके पर मौजूद था। बहनोई को नींद की झपकी आते ही मुस्लिम अब्बास ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। तड़के दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। नगर पंचायत कर्मचारी मोहम्मद निहाल के बेटे मोहम्मद फाजिल की उसके दोस्त मुस्लिम अब्बास ने सोमवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर मुस्लिम अब्बास खुद और फाजिल पर कुछ लोगों के हमले की झूठी कहानी बताते हुए मेरठ अस्पताल में भर्ती हो गया था। मुस्लिम अब्बास ने घर पहुंचकर जानकारी दी कि वह फाजिल के साथ सोमवार शाम अमरोहा जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उन दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। वह घायल अवस्था में किसी तरह वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी देकर मुस्लिम अब्बास अस्पताल में भर्ती हो गया। इसके बाद परिजनों ने फाजिल की तलाश शुरू की तो मंगलवार सुबह उसका शव बसतापुर कला नगर रोड स्थित गोशाला के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। उसके सीने और सिर में गोली लगी थी। मृतक के पिता का रुपये के लेनदेन के विवाद में मुस्लिम अब्बास पर फाजिल की हत्या करने का आरोप लगाया था।

अभी पुलिस मुस्लिम अब्बास और मोहम्मद फाजिल के फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन निकल रही थी। पुलिस को हत्या से जुड़े कई अहम सुराग मिल गए थे। नामजद आरोपी मुस्लिम अब्बास को उसके बहनोई अफजल व परिजन मेरठ से अमरोहा लेकर आए। बाद में उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया।

बृहस्पतिवार की रात मुस्लिम अब्बास के पास अस्पताल में उसका बहनोई मौजूद था। आधी रात के समय जैसे ही बहनोई अफजाल को नींद आई तभी मुस्लिम अब्बास ने अपने मफलर से खिड़की के सहारे फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।


शुक्रवार की तड़के दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया था। जिसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ अंजलि कटारिया में बताया कि मुस्लिम अब्बास फाजिल हत्याकांड का नामजद आरोपी था। उसका मेरठ में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसके परिजन मेरठ से अमरोहा लेकर आए थे और जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। रात में जिस समय मुस्लिम अब्बास ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की उस समय उसका बहनोई अफजल वार्ड में मौजूद था। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed