फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Murder of student missing from home dead body found in sugarcane field force

Amroha: घर से लापता छात्र की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव, मौके पर कई थानों का फोर्स, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 Oct 2022 04:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Oct 2022 04:35 PM IST
सार

घटना जिले के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव की है। यहां पर ऋषिपाल सिंह का परिवार रहता है। ऋषिपाल सिंह दिल्ली में बच्चों के झूले बनाने का काम करते हैं उनकी पत्नी बती देवी अपने तीन बेटे और एक बेटी के साथ गांव में रहती हैं। तीसरे नंबर का 12 वर्षीय बेटा रितिक पड़ोस के गांव स्थित स्कूल में कक्षा सात का छात्र था।

विज्ञापन
Amroha Murder of student missing from home dead body found in sugarcane field force
मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में बुधवार की शाम से लापता 12 वर्षीय कक्षा सात के छात्र की हत्या कर दी गई। उसका शव गुरुवार की सुबह गांव के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। छात्र की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 

घटना जिले के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव में हुई। यहां पर ऋषिपाल सिंह का परिवार रहता है। ऋषिपाल सिंह दिल्ली में बच्चों के झूले बनाने का काम करते हैं  उनकी पत्नी बती देवी अपने तीन बेटे और एक बेटी के साथ गांव में रहती हैं। तीसरे नंबर का 12 वर्षीय बेटा रितिक पड़ोस के गांव स्थित स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। 

विज्ञापन

 


दिवाली के मौके पर ऋषिपाल सिंह भी घर आए हुए थे। बुधवार की शाम करीब 5 बजे रितिक अचानक घर से लापता हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लगा। लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह रितिक का शव गांव से करीब 50 मीटर दूर किसान एहसान के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


लापता रितिक का शव मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी राजीव कुमार सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौका मुआयना किया। सुरक्षा के लिहाज से अमरोहा देहात थाना, नगर कोतवाली, मंडी धनौरा और बछरायूं थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए। एसओजी ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि रितिक की गर्दन मरोड़ कर हत्या की गई है। उसके होंठ पर भी चोट का निशान है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कैसे हुई यह स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस  मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed