फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Murder Laborer missing from home strangled to death in farm

Amroha: घर से गायब मजदूर की गला दबाकर हत्या, 200 मीटर दूर गेहूं के खेत में मिला शव, चोट के निशान भी मिले

Sun, 12 Mar 2023 11:56 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 11:56 AM IST
सार

घर से गायब मजदूर की रविवार को गेहूं के खेत में शव मिला है। बताया जा रहा है कि मजदूर की गला दबाकर हत्या की गई। इसके साथ ही शरीर में कई जगह चोटों के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन
Amroha Murder Laborer missing from home strangled to death in farm
अमरोहा में घर से गायब मजदूर की गला दबाकर हत्या। - फोटो : संवाद

विस्तार

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बांसखेड़ी गांव में घर से गायब मजदूर सलीम (45) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चोटों व नील के निशान मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव में अपंजीकृत डॉ. छोटे का परिवार रहता है। उनका 45 वर्षीय बेटा सलीम के परिवार में पत्नी जरीना के अलावा चार बेटे और एक बेटी है। पत्नी जरीना अपने बच्चों के साथ तीन महीने पहले तमिलनाडु गई थी और यहीं मजदूरी करती है। सलीम घर पर अकेला रहता था, वह भी रोजमर्रा की मजदूरी कर अपना पालन पोषण करता था। गांव में ही रहने वाली शादीशुदा बहन नूरजहां के पास खाना खाता था। शनिवार की सुबह सलीम घर से अचानक लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। रविवार की सुबह गांव से करीब 100 मीटर दूर उत्तर की दिशा में स्थित करीब सेठ के गेहूं के खेत में सलीम का शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन


उन्हें गला दबाकर हत्या की गई थी। नाक और मुंह से खून बह रहा था। जबकि शरीर पर चोट के निशान मिले। शरीर पर जगह-जगह नील के निशान भी पाए गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी राजीव कुमार सिंह के निर्देश पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल पर सुबूत जुटाए। सीओ सतीश चंद पांडेय ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या आरोपियों और मृतक सलीम के बीच हुआ था संघर्ष

गांव से करीब 200 मीटर दूर जिस गेहूं के खेत में मृतक सलीम का शव मिला था। उसकी एक दिन पहले ही सिंचाई की गई थी। घटनास्थल को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या आरोपियों और मृतक सलीम के बीच संघर्ष हुआ था। ये भी आशंका जताई जा रही है कि हत्यारोपी करीब दो से तीन रहे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed