फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Murder: E-rickshaw driver body found inside bed, house was locked from outside

अमरोहा में हत्या: ई-रिक्शा चालक की बेड के अंदर मिली लाश, बाहर से बंद था मकान, सिर पर जख्म... बंधे थे हाथ-पैर

Fri, 02 May 2025 03:13 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 03:13 PM IST
सार

हसनपुर में ई-रिक्शा चालक की हाथ-पैर बांध, सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। उसका सड़ा-गला शव बेड के अंदर से बरामद हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Amroha Murder: E-rickshaw driver body found inside bed, house was locked from outside
अमरोहा में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर के मोहल्ला होलीवाला हिरनवाला में ई-रिक्शा चालक हनीफ उर्फ इलायची (70) की हाथ-पैर बांधकर सिर में भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। उसका शव बंद घर के कमरे में पड़े बेड के अंदर बॉक्स से बरामद हुआ। उससे बदबू उठ रही थी। एसपी अमित कुमार आनंन ने घटनास्थल पहुंचे।

विज्ञापन


बताते हैं कि हनीफ उर्फ इलायची ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद उसने शबाना से शादी की थी। शबाना से आठ बच्चे हैं। पिछले दो साल से हनीफ उर्फ इलायची का पत्नी व बच्चों से विवाद चल रहा था। पत्नी और बच्चों को उसने घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन


वह दूसरे मोहल्ले में किराए पर रहे हैं। हनीफ ई रिक्शा चलाता था। बताते हैं कि पिछले चार दिनों से वह घर से बाहर नहीं निकला था। घर के बाहर ताला लगा हुआ था। बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोगों को उसके घर से दुर्गन्ध आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के बाहर लगा ताला तोड़कर अंदर देखा तो कमरे में बैड के बॉक्स में हनीफ उर्फ इलायची का शव पड़ा हुआ था। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ दीप कुमार पंत से लेकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद तक ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।


फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि ई- रिक्शा चालक की हत्या हुई है। बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed