फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Murder Case Update Saraf Yogesh Chand Agarwal Quarreled with Woman Two Day Before Murdered

Double Murder: कौन है वो महिला... जिससे दो दिन पहले हुआ था झगड़ा, क्या है योगेश का उससे रिश्ता?

Sun, 11 Feb 2024 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Feb 2024 11:51 AM IST
सार

अमरोहा में सराफ और उनकी बेटी की घर में ही गला रेतकर हत्या करनेका मामला सामने आया है। दोनों के शव कमरे में फर्श पर पड़े थे। सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Amroha Murder Case Update Saraf Yogesh Chand Agarwal Quarreled with Woman Two Day Before Murdered
Amroha Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में रहने वाले सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल (67) और उनकी बेटी सृष्टि (27) की घर में ही किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह पिता-पुत्री के शव कमरे में फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। दोनों के चेहरे पर कपड़ा पड़ा हुआ था। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस को बंद मिले। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


वह महिला कौन, जिससे दो दिन पहले हुआ था झगड़ा
पुलिस की छानबीन के दौरान मेरठ की एक महिला की भूमिका संदिग्ध रही। पुलिस का दावा है कि मृतक योगेश चंद्र अग्रवाल उसे महिला का फोन रीचार्ज भी करते थे, जबकि खाते में रुपये भेजने की भी बात सामने आई है। यह महिला दो दिन पहले घर पर आई थी, जिसे लेकर झगड़ा भी हुआ था। 
विज्ञापन


आखिरी ये महिला कौन है, मृतक योगेश चंद अग्रवाल का उससे क्या नाता है। फिलहाल पुलिस महिला की कुंडली भी खंगाल रही है। चर्चा यह भी है कि महिला मुस्लिम वर्ग से ताल्लुक रखती है और मृतक योगेश चंद्र अग्रवाल ने उससे शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड में कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
अमरोहा। दोहरे हत्याकांड में पुलिस कई सवालों के जवाब तलाश रही है। चौबीस घंटे छानबीन करने के बाद भी पुलिस को कई सवालों के जवाब नहीं मिल सके। हालांकि, पुलिस जल्द ही पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

सवाल
- सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल के घर का मुख्य दरवाजा क्यों और किसने खोला।
- सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल और उनकी बेटी सृष्टि उर्फ रितु की हत्या की दौरान चीख-पुकार मची होगी, ऐसे में बगल के घर में सो रहे बेटे और बहू को कैसे पता नहीं चला।
- पिता-पुत्री की हत्या करने के बाद आरोपियों ने फर्श पर पाेंछा क्यों लगाया।
- कहीं संपत्ति के लिए तो पिता-पुत्री की हत्या नहीं की गई।
- जब अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ मिला और सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल द्वारा पहनी ज्वेलरी गायब है तो इसका जिक्र तहरीर में क्यों नहीं किया।
-हत्यारोपियों ने यदि लूट के लिए दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है तो मृतक सृष्टि के द्वारा पहनी हुई ज्वेलरी को क्यों नहीं लेकर गए।
- पुलिस के पूछताछ करने से परिवार का एक सदस्य क्यों परेशान था, पुलिस इस पर भी जांच कर रही है।
- घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद रखना किसी की साजिश तो नहीं।
 

सृष्टि को तीन और योगेश के गले पर किए थे दो वार
हत्यारोपियों ने मृतक सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल और उनकी बेटी सृष्टि की बेरहमी से हत्या की थी। धारदार हथियार से सृष्टि का गला तीन बार काटा गया था। जबकि योगेश चंद्र के गले पर दो बार वार किए थे। इसके अलावा भी गले के आसपास चोट के निशान मिले हैं। दोनों ने खाना खाया हुआ था, अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या रात करीब 11 से 12 बजे के बीच की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।

 

चार डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जबकि सृष्टि के पोस्टमार्टम में महिला डाॅक्टर शामिल रहीं। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। योगेश चंद्र और सृष्टि के शवों का पोस्टमार्टम एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चार डॉक्टर के पैनल से कराया गया। सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल के शव का पोस्टमार्टम डॉ. मोहम्मद इकबाल, डॉ. परवेज अंसारी और डॉ. उमर फारूक ने किया। 

 

जबकि सृष्टि के शव का पोस्टमार्टम महिला डॉ. ममता कुमारी, डॉ. मोहम्मद इकबाल, डॉ. परवेज अंसारी की संयुक्त टीम ने किया। सूत्रों की माने तो पिता-पुत्री की हत्या निर्मम तरीके से की गई। बेरहमी से योगेश चंद्र अग्रवाल का गला दो और सृष्टि का गला तीन बार काटा गया। इसके अलावा भी दोनों के गले के आस-पास चोटों के निशान मिले हैं। इसके बाद पिता-पुत्री के शवों को घर लाया गया और करीब आठ बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

पिता-पुत्री की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है। एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीम में लगी हुई हैं। घटनास्थल पर छानबीन के दौरान कई अहम क्लू मिले हैं। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
-कुंवर अनुपम सिंह, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed