Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha municipality was formed during the British rule, Venkatesh Prasad was elected the first chairman

Amroha News: अंग्रेजी हुकूमत में हुआ था अमरोहा नगर पालिका का गठन, वेंकटेश प्रसाद चुने गए थे पहले चेयरमैन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Amroha municipality was formed during the British rule, Venkatesh Prasad was elected the first chairman
अंग्रेजी हुकूमत में हुआ था अमरोहा नगर पालिका का गठन, वेंकटेश प्रसाद चुने गए थे पहले चेयरमैन
विज्ञापन

अमरोहा। अंग्रेजी हुकूमत में गठित अमरोहा शहर की नगर पालिका का भूगोल वर्ष 2022 में सीमा विस्तार ने बदल दिया है। इस नगर पालिका का इतिहास लगभग एक सदी से ज्यादा पुराना है।
नगर पालिका से मिली जानकारी के मुताबिक अमरोहा में नगर पालिका का गठन अंग्रेजी हुकूमत में 21 सितंबर 1884 में हुआ था। इसके बाद वर्ष 1924 में वेंकटेश प्रसाद शहर के सबसे पहले चेयरमैन बने थे। इनके बाद खान बहादुर सैय्यद नबी हादी बने और उनका कार्यकाल तीन साल रहा। इसके बाद हकीम हसन मुसन्ना, चौधरी नानकचंद, सखावुल हसनैन नकवी, मोहम्मद यासीन कुरैशी, मोहम्मद मियां रिजवी, हाफिज अब्दुल कय्यूम, राधेश्याम माहेश्वरी, हाजी कल्लन खां, बाबू मकबूल ने नगर पालिका की बागडोर संभाली। 1995 में शहरवासियों को वोट के जरिए अपना चेयरमैन चुनने का मौका मिला। पहली बार हुई वोटिंग से कमरुद्दीन मंसूरी चेयरमैन निर्वाचित हुए। बताते हैं के चेयरमैन कमरुद्दीन मंसूरी का कार्यकाल विवादों में घिरा रहा। इसके बाद वर्ष 2001 में हुए निकाय चुनाव में शहरी की आबादी ने बेगम आफताब को पालिका की अध्यक्ष बनाया। इसके बाद 2006 में इकरार अहमद अध्यक्ष बने। जबकि मतदाताओं ने वर्ष 2011 में अफसर परवेज को अपना अध्यक्ष चुना। इसके बाद 2017 शशि जैन अध्यक्ष निवार्चित हुईं।
विज्ञापन

अमरोहा नगर पालिका में वार्ड और मतदाताओं की स्थिति
नगर पालिका में कुल 40 वार्ड हैं, जबकि 79 मतदान केंद्र और 200 मतदान स्थल हैं। सीमा विस्तार के बाद मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 97 हजार 369 हो गई है। इसमें पुरुषों मतदाताओं की संख्या एक लाख दो हजार 398 है, जबकि महिला मतदाता 94 हजार 971 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed