फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Milk vehicle collided with Tata Magic, one girl died.. ten injured

Amroha: दुग्ध वाहन ने टाटा मैजिक को टक्कर मारी, कई बाइकों को रौंदा, एक किशोरी की मौत.. दस घायल

Sun, 14 Jul 2024 06:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 06:38 PM IST
सार

गजरौला में हुए हादसे में एक किशोरी की मौत जबकि 12 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Amroha: Milk vehicle collided with Tata Magic, one girl died.. ten injured
गजरौला में हादसे के बाद लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला में ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हुए तेज रफ्तार दूध वाहन ने टाटा मैजिक को रौंदते हुए दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। बाइक मिस्त्री की दुकान पर खड़े वाहनों को रौंदते हुए वाहन का पहिया नाले में जा घुसा। टाटा मैजिक सवार मधु (17) पुत्री पिंटू जाटव निवासी उपैड़ा हापुड़ की मौत हो गई। इसके अलावा 12 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए सीएचसी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आदमपुर थाना क्षेत्र के सांथलपुर की मढ़ैयों गांव निवासी प्रेम शंकर रोजगार सेवक हैं। रविवार की रात उनके यहां जागरण होना था। उनके छोटे भाई अरुण कुमार जो नोएडा में निजी कंपनी में काम करते हैं। उनकी चार वर्षीय बेटी टुक्की का जन्मदिन था।
विज्ञापन


रोजगार सेवक की ससुराल हापुड़ जिले के बाबूगढ़ छावनी थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा में है। उनके यहां रविवार को जाहरवीर का जागरण व छोटे भाई की बेटी का जन्मदिन होने के कारण उनके चचेरे ससुर पिंटू, उनकी बेटी मधु, पत्नी रीना, पिंटू के भाई राधेश्याम, साले  जितेंद्र की पत्नी मोनिका व चार साल की बेटी ऋषिका और दो साल की लशिक, परिवार के राजू के दो बेटे शिवम व अक्षय, दीपक टाटा मैजिक में सवार होकर सांथलपुर की मढ़ैयों जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी टाटा मैजिक हसनपुर-संभल मार्ग पर सुल्तान नगर के सामने खड़ी थी। उधर संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के पाठकपुर निवासी प्रेमपाल दूध का वाहन चलाता है। वह मदर डेयरी में दूध के उत्पाद लेने जा रहा था। पुलिस का कहना है कि उसके चालक प्रेमपाल ने बताया कि एकाएक दूध वाहन के ब्रेक फेल हो गए।

उसने अनियंत्रित हुए दूध वाहन को रोकने के मकसद से बाइक मिस्त्री की दुकान पर मरम्मत के लिए खड़ीं बाइकों में टक्कर मारनी चाही, लेकिन बीच में टाटा मैजिक खड़ा था। अनियंत्रित हुए दूध वाहन टाटा मैजिक को रौंदते हुए बाइक मिस्त्री मुनेश सैनी की दुकान पर खड़ीं बाइकों पर चढ़ गया।

कई बाइकों को कुचल दिया। दूध वाहन ने रोड किनारे खड़े दिल्ली निवासी बाइक सवार प्रवीण चंदेल और गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौधरी निवासी संजय की बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे प्रवीण चंदेल की पत्नी एकता व बेटी सीरत और संजय की पुत्री सिम्मी घायल हो गईं।  

इस बीच टाटा मैजिक रौंदे जाने के कारण उसमें सवार उपैड़ा निवासी पिंटू जाटव की बेटी मधु की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाकी यात्री घायल हो गए। मौके पर हजारों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने दूध वाहन के चालक प्रेमपाल की जमकर पिटाई की। वह किसी तरह भीड़ से छूट कर भागा।


सूचना पाकर सीओ श्वेताभ भास्कर गजरौला, रजबपुर, हसनपुर व बछरायूं थाना पुलिस के साथ मौके पर गए। घायलों को सीएचसी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। क्रेन मंगाकर दूध वाहन को खींचा गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हादसे में किशोरी की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हुए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दूध वाहन कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed