{"_id":"62d30d8780fe717d7641f8c4","slug":"amroha-me-23-july-ko-hoga-up-clasik-bilding-campinship-jpnagar-news-mbd434835185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में 23 जुलाई को होगी यूपी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में 23 जुलाई को होगी यूपी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगा आयोजन
अमरोहा। यूपी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के आयोजकों ने पोस्टर जारी करते हुए प्रतिभाग के लिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने का आह्वान किया है। उत्तर प्रदेश फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सौजन्य से 23 जुलाई को यूपी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित होगी।
अध्यक्ष डॉ. नजमुन्नबी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित इस चैंपियनशिप में प्रदेश के कई जिलों से बॉडी बिल्डर प्रतिभाग करेंगे। शनिवार को नगर के मोहल्ला कुरैशी स्थित पूर्व सभासद हाजी इकरार अंसारी के आवास पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चैंपियनशिप का पोस्टर लांच किया। अध्यक्ष ने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन नौगावां सादात मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हाल में किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के कई जिलों से बॉडी बिल्डर अपना रजिस्ट्रेशन अब तक करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस को लेकर जागरूकता लाना है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते पर्यावरण के बीच खुद को स्वस्थ रख पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। इस दौरान महासचिव अल्ताफ अहमद, शाहनवाज सिद्दीकी व तारिक वारसी आदि मौजूद रहे।