अमरोहा: हाईटेंशन करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर कर रहा था काम
किरणपाल सिंह शुक्रवार को पास के चंदनपुर गांव में मकान का निर्माण कर रहा था। मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसी बीच उसके हाथ से सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।
विस्तार
निर्माणाधीन मकान की छत पर काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तरफ से मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
यह घटना रहरा थानाक्षेत्र के गांव चंदनपुर की है। क्षेत्र के मटीपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय किरणपाल सिंह राजमिस्त्री का काम करता था। वह शुक्रवार को पास के चंदनपुर गांव में मकान का निर्माण कर रहा था। इस मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसी बीच उसके हाथ से सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे राजमिस्त्री को जोरदार करंट का झटका लगा और वह बुरी तरह से झुलस गया।
पत्नी और तीन बच्चे हैं घर में
घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे लेकिन रास्ते मे उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। लेकिन परिजनों ने मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।