फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Mason died due to high tension current was working on the roof of the house under construction

अमरोहा: हाईटेंशन करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर कर रहा था काम

Sat, 12 Feb 2022 10:20 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 12 Feb 2022 10:20 AM IST
सार

किरणपाल सिंह शुक्रवार को पास के चंदनपुर गांव में मकान का निर्माण कर रहा था। मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसी बीच उसके हाथ से सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।

विज्ञापन
Amroha: Mason died due to high tension current was working on the roof of the house under construction
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

निर्माणाधीन मकान की छत पर काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तरफ से मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


यह घटना रहरा थानाक्षेत्र के गांव चंदनपुर की है। क्षेत्र के मटीपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय किरणपाल सिंह राजमिस्त्री का काम करता था। वह शुक्रवार को पास के चंदनपुर गांव में मकान का निर्माण कर रहा था। इस मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसी बीच उसके हाथ से सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे राजमिस्त्री को जोरदार करंट का झटका लगा और वह बुरी तरह से झुलस गया।

विज्ञापन

पत्नी और तीन बच्चे हैं घर में

घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे लेकिन रास्ते मे उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। लेकिन परिजनों ने मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed