फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Man assaulted for asking for money, caught and kept his neck in saw machine

Amroha: रुपये मांगने पर मजदूर से मारपीट, पकड़कर आरा मशीन में रख दी गर्दन, कटने से अस्पताल में भर्ती

Mon, 06 May 2024 06:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 May 2024 06:12 PM IST
सार

अमरोहा में मजदूरी मांगने पर आरा मशीन मालिकों ने श्रमिक को पीट दिया। इसके बाद उसकी गर्दन आरा मशीन में रख दी। इससे उसकी गर्दन में कट लग गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Amroha: Man assaulted for asking for money, caught and kept his neck in saw machine
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मजदूरी के रुपये मांगने पर दबंगों ने मजदूर को आरा मशीन में रख दिया। जिससे उसकी गर्दन कट गई। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। लंबे समय इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ है। पुलिस ने मामले में आरा मशीन संचालक तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस जांच कर रही है। सैदनगली में मोहल्ला रहमत नगर नूरानी मस्जिद के पास अख्तर अली का परिवार रहता है। उनके बेटे मोहम्मद इमरान लकड़ी का काम करते हैं। आरोप है कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मूंढाइम्मा के रहने वाले साजिद, नसीम और जाकिर आरा मशीन चलाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एक आरा मशीन संभल चौराहा के निकट चारमीनार होटल के पास लगा रखी है। जिस पर मोहम्मद इरफान ने तीन महीने काम किया था। लेकिन आरोपी आरा मशीन संचालक उसकी मजदूरी के पैसे नहीं दे रहे थे। कई बार कहासुनी के बाद भी रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 दिसंबर 2023 को पीड़ित मोहम्मद इरफान अपने भाई मोहम्मद फरमान के साथ आरोपियों से रुपये लेने पहुंचे तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं गाली गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मजदूर मोहम्मद इरफान को जान से मारने की नीयत से आरा मशीन के आगे रख दिया।

इस दौरान आरा मशीन की आरी से मजदूर मोहम्मद इरफान की गर्दन कट गई। इस दौरान मोहम्मद फरहान और आरा मशीन पर काम कर रहे लोगों ने बचाया। बाद में मोहम्मद इरफान को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया लंबे समय इलाज के बाद मोहम्मद इरफान की हालत में सुधार हुआ है। लेकिन, मोहम्मद इरफान का शरीर मेहनत मजदूरी करने लायक नहीं बचा। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली।


सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर साजिद, नसीम और जाकिर के खिलाफ अमानत में खयानत, मारपीट, धमकी और जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed