फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Lok Sabha seat: Today is the last day of withdrawal of nominations, 21 filed papers, 9 were rejected

Amroha Lok Sabha seat: नाम वापसी का आखिरी दिन आज, 21 ने दाखिल किए पर्चे, नौ हुए निरस्त... अब तक 12 मैदान में

Mon, 08 Apr 2024 11:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 11:41 AM IST
सार

अमरोहा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान होगा। इसके लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को नाम वापसी का आखिरी दिन है। अब तक 12 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं।  

विज्ञापन
Amroha Lok Sabha seat: Today is the last day of withdrawal of nominations, 21 filed papers, 9 were rejected
हसनपुर में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी और अन्य - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा लोकसभा सीट के लिए सोमवार ( आज) नाम वापसी का आखिरी दिन है। तीन बजे के बाद चुनावी मैदान में डटे रहने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया जाएगा। नामांकन निरस्त होने के बाद फिलहाल इस सीट पर 12 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं। 

विज्ञापन


अमरोहा में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए आज मैदान में बने रहने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। नाम वापसी करने वाले उम्मीदवारों के लिए तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। 28 मार्च से 4 अप्रैल तक चली नामांकन प्रक्रिया के तहत कुल 21 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन जमा कराया था। जिसके बाद नामांकनपत्रों की जांच में नौ नामांकन निरस्त कर दिए गए थे। 
विज्ञापन


फिलहाल अमरोहा सीट के लिए भाजपा के कंवर सिंह तंवर, कांग्रेस-सपा गठबंधन के दानिश अली एवं बसपा के डॉ. मुजाहिद हुसैन समेत कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज तीन बजे तक होने वाली नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। तीन बजे के बाद बचे हुए प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रत्याशी हैं मैदान में
नौ नामांकन खारिज होने के बाद 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं। हालांकि प्रत्याशियों की सही स्थिति नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल भाजपा के कंवर सिंह तंवर, कांग्रेस-सपा के दानिश अली, बसपा के डॉ. मुजाहिद हुसैन, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के सुहैल हैदर, निर्दलीय कुशाग्र, नरेंद्र सिंह, कुमदेश कुमार, काशिफ हुसैन, जीतपाल राणा, दानिश पुत्र नफीस, सुरेश, नईमुद्दीन ही चुनाव मैदान में बचे हैं। तीन बजे नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा।

इन प्रत्याशियों के नामांकन हुए खारिज
जांच के दौरान नौ नामांकन अपूर्ण पाए जाने पर खारिज किए जा चुके हैं। अमरोहा सीट के लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए थे। जांच के बाद निर्दलीय अमीचंद, तसब्बुर अजान, राम अवतार, राजपाल सैनी, अजयपाल सिंह, भारतीय जवान किसान पार्टी के विजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी के रमेश, राष्ट्रीय जनसंचार दल के वीर सिंह, जनहित पार्टी प्रगतिशील की अंजू चौहान के नामांकन खारिज किए जा चुके हैं। 

नाम वापसी के लिए आज तीन बजे तक का समय निर्धारित है। तीन बजे के बाद शेष बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा। - राजेश कुमार त्यागी, डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी 

 

 

वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के मद्देनजर वाहनों की व्यवस्था करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में 1486 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों एवं चुनाव सामग्री पहुंचाने के लिए कुल 455 बड़े एवं 190 हल्के वाहनों को लगाया जाएगा। जिसके लिए परिवहन विभाग द्वारा वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। 

जिले में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 1486 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों एवं चुनाव सामग्री पहुंचाने के लिए 243 बसें, 139 मिनी बसें, 20 ट्रक, 15 मिनी ट्रकों की आवश्यकता होगी।

इसके अलावा 24 बसें एवं 14 मिनी बसें रिजर्व रखी जाएंगी। कुल 455 बसों एवं ट्रकों की जरूरत चुनाव में होगी। इसके अतिरिक्त सेक्टर एवं जोन के तहत लगे मतदान अधिकारियों के लिए 190 हल्के वाहनों की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि वाहनों के अधिग्रहण के लिए परिवहन विभाग को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिसके लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जल्द पूरी करवाएं 
जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत तहसील हसनपुर में कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। रविवार जिलाधिकारी ने श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज व पूर्व माध्यमिक विद्यालय देहरी खादर में बनाए गए बूथ में पहुंचकर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। शौचालय, रैंप, जल की व्यवस्था, विद्युत बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था, सफाई, रंगाई  पुताई को देखा।

इसके अलावा यह भी देखा कि बूथों के सामने बूथ का नाम सहित विवरण लिखा है या नहीं। बूथों पर पहुंचने के लिए मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं पर जायजा लेकर एसडीएम को अधूरी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि बूथों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एसडीएम भगत सिंह, तहसीलदार सुदीप कुमार आदि रहे। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed