फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha leopard attack on two youth angry villagers beat leopard badly

अमरोहा: दो किसानों पर तेंदुए ने किया हमला, आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटकर किया अधमरा

Wed, 18 May 2022 05:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 May 2022 05:13 PM IST
सार

ग्रामीणों ने करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक तेंदुए को दौड़ाया। इस बीच गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुआ धर्मपाल सैनी के टमाटर के खेत में घुस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
amroha leopard attack on two youth angry villagers beat leopard badly
तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर किया अधमरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के नौगांवा सादात के मखदुमपुर गांव के जंगल में तेंदुए ने दो किसानों पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडों पीटकर कर तेंदुए को अधमरा कर दिया। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल तेंदुए का डीएफओ करने पर उपचार कराया जा रहा है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने अमरोहा नौगांवा सादात रोड जाम करने की कोशिश की। ग्रामीण हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव मखदुमपुर का है। यहां रहने वाले परम सिंह का घर गांव के बाहरी छोर पर है। बुधवार की सुबह करीब छह बजे उन्होंने गन्ने के खेत में तेंदुए को देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने ग्रामीणों को तेंदुआ होने की जानकारी दी। उसके बाद लाठी-डंडों से लैस होकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तेंदुए को घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक तेंदुए को दौड़ाया। इस बीच गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुआ धर्मपाल सैनी के टमाटर के खेत में घुस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन तभी तेंदुए ने मखदुमपुर गांव के रहने वाले किसान रोहतास और यहियापुर गांव के रहने वाले किरन पाल पर हमला कर दिया।

तेंदुए के हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने तेंदुए को टमाटर के खेत में घेर लिया। वन विभाग की टीम ने भी तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाया। लेकिन तेंदुआ जाल से बचकर गन्ने के खेत में भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।


वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह तेंदूए पर हमला करते रहे।  पिटाई के बाद तेंदुआ यअचेत अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को कब्जे में लेकर डीएफओ कार्यालय पहुंचे। जहां पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार शुरू करा दिया। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने एक युवक को मौके पर हिरासत में ले लिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने अमरोहा- नौगांवा सादात रोड जाम करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed