फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Latest News plumber was shot after an altercation

Amroha: कहासुनी के बाद प्लंबर को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 13 Jun 2023 01:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Jun 2023 01:01 PM IST
सार

सिरसा जट गांव में किसान बाबू का परिवार रहता है। उनका बेटा उस्मान प्लंबर का काम करता है। सोमवार की शाम उस्मान पाइप लाइन दुरुस्त करके घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन
Amroha Latest News plumber was shot after an altercation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सिरसा जट में कहासुनी के बाद प्लंबर उस्मान को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से प्लंबर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


सिरसा जट गांव में किसान बाबू का परिवार रहता है। उनका बेटा उस्मान प्लंबर का काम करता है। सोमवार की शाम उस्मान पाइप लाइन दुरुस्त करके घर लौट रहा था। घर से करीब 200 मीटर पहले गांव का ही रहने वाला शाकिर मिला। इस दौरान दोनों बातचीत करने लगे। तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि शाकिर में उस्मान के पेट में गोली मार दी और मौके से भाग गया। गोली लगते ही उस्मान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल उस्मान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि घायल उस्मान के बहनोई शानू की तहरीर पर आरोपी शाकिर के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed