फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Jamapur student going temple was crushed by Max, died on spot

अमरोहा: मंदिर जा रही जमापुर की छात्रा को मैक्स ने कुचला, उछलकर गिरने से मौके पर ही मौत

Tue, 22 Aug 2023 02:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 22 Aug 2023 02:03 AM IST
सार

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव जमापुर निवासी कनिका हाईवे स्थित चामुंडा मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जा रही थी। इस बीच उसे गजरौला की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैक्स ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Amroha: Jamapur student going temple was crushed by Max, died on spot
अमरोहा जिले के रजबपुर इलाके में हादसा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा जिले के रजबपुर इलाके में सोमवार को जलाभिषेक करने मंदिर जा रही 12 साल की कक्षा तीन की छात्रा कनिका को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका दो बहनों में छोटी थी।

विज्ञापन


रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव जमापुर निवासी किसान सत्यवीर सिंह की छोटी बेटी कनिका हाईवे स्थित चामुंडा मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह गांव से सौ मीटर दूर मंदिर के पास पहुंची, तो गजरौला की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैक्स के चालक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही कनिका उछलकर दूर जा गिरी। हादसे के बाद आरोपी चालक मैक्स को लेकर भाग निकला। थोड़ी देर में मंदिर में मौजूद भक्तों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन घायल कनिका को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलती है तो मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed