फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: In domestic dispute, middle-aged hanged his life daughter saw dead body in the morning

अमरोहा: घरेलू विवाद में अधेड़ ने फंदे पर लटक कर दी जान, सुबह बेटी ने देखा शव

Sun, 20 Mar 2022 01:02 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 20 Mar 2022 01:02 PM IST
सार

गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 48 वर्षीय अधेड़ सालों पहले पत्नी के निधन के बाद बाहर नौकरी कर रहा था। होली पर घर आया था। शराब पीने के कारण उसका घरवालों से विवाद होता रहता था।

विज्ञापन
Amroha: In domestic dispute, middle-aged hanged his life daughter saw dead body in the morning
गृह कलेश के बाद अधेड़ ने लगाई फांसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घरेलू विवाद के चलते अधेड़ ने घर में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। कमरे में पहुंची बेटी ने शव झूलते देख शोर मचाया। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। शव को नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन


गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 48 वर्षीय अधेड़ की पत्नी का कई साल पूर्व निधन हो गया था, जिसके बाद वह बेटी और बेटे को अपने भाई के पास छोड़ कर बाहर नौकरी करने चला गया। होली पर ही गांव में आया था।

विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक उसे शराब पीने की लत थी, जिसके चलते बेटी और बेटा व अन्य परिजनों से उसकी आए दिन तकरार रहती थी। शनिवार रात 11 बजे कहीं से आया और खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह बेटी घर पहुंची तो उसे फंदे पर झूलते देख चीख निकल गई।

पुलिस को बिना बताए किया अंतिम संस्कार

बेटी के शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। तुरंत उसका शव नीचे उतारा। गांव में चर्चा है कि परिवार में कलह के चलते उसने फंदे पर लटक कर जान दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने जानकारी से इनकार किया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed