{"_id":"65e98554342d54bd0c028eba","slug":"amroha-husband-murdered-along-with-lover-misled-police-by-calling-it-an-accident-this-is-how-it-was-reveale-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार के लिए सुहाग का कत्ल: प्रेमी के साथ मिल पति की हत्या, पुलिस को हादसा बताकर किया गुमराह, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार के लिए सुहाग का कत्ल: प्रेमी के साथ मिल पति की हत्या, पुलिस को हादसा बताकर किया गुमराह, ऐसे हुआ खुलासा
Thu, 07 Mar 2024 02:44 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:44 PM IST
सार
रामपुर निवासी आबिद अली की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर आबिद की हत्या की थी। दोनों को लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जान गंवाने वाला आबिद अली
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामपुर के ईंट भट्ठा मजदूर आबिद की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। बाद में सड़क दुर्घटना दर्शाने के लिए उसके मुंह पर चोट मारी और बाइक को यूकेलिप्टस के पेड़ के नीचे डाल दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आबिद अली रामपुर जनपद के कैमरी थानाक्षेत्र के गांव पजावा के रहने वाले थे। करीब चार महीने पहले आबिद अली अपनी पत्नी अफसाना व बेटा और बेटी के साथ सलेमपुर नवादा स्थित अजमत ईंट उद्योग पर मजदूरी करने आए थे। उनके अन्य साथी भी यही काम करते हैं। सोमवार की शाम आबिद बाइक लेकर घर से निकले थे।
विज्ञापन
देर रात घर जाकर सो गए थे। रात में ही उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी अफसाना ने दावा किया था कि आबिद अली घायल अवस्था में घर आया था। उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। डॉक्टर के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था।
विज्ञापन
जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आबिद अली की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के भाई शाहिद हुसैन की तहरीर पर अफसाना और उसके प्रेमी अनवार के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि अफसाना का प्रेम प्रसंग अनवार के साथ चल रहा था। कुछ दिन पहले आबिद अली ने अपनी पत्नी को अनवार के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसे लेकर आबिद अली ने अफसाना को भी धमकाया था। इस बात का पता ईंट भट्ठे पर काम करने वाले लोगों को भी है।
आबिद अली उसकी पत्नी अफसाना और प्रेमी अनवार के अवैध संबंधों में आड़े आ रहा था, इसलिए तो दोनों ने मिलकर हत्या कर दी।