फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Husband committed suicide when wife went to maternal home, police is probing

अमरोहा: शादी के 15 साल बाद पति-पत्नी में पहली बार तकरार, सोमा मायके गई तो मुकेश ने दुनिया का अलविदा कहा

Tue, 29 Aug 2023 03:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 29 Aug 2023 03:43 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इससे नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी। पति ने ससुराल में आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
Amroha: Husband committed suicide when wife went to maternal home, police is probing
अमरोहा में युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसनपुर में शादी के 15 साल बाद पति-पत्नी में तकरार हो गई। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। कई दिन बीत जाने के बाद पति जब पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल पहुंचा तो पत्नी ने साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया। इससे नाराज पति ने ससुराल के घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ पर फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव कूबी निवासी 40 वर्षीय मुकेश उर्फ पप्पू पुत्र नानक की करीब पन्द्रह वर्ष पूर्व हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा निवासी प्रसादी की बेटी सोमा से हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद सोमा के चार संतान हुई। जिसमें दो बेटी और दो बेटे हैं। इसी बीच कुछ दिन पूर्व पति-पत्नी में तकरार हो गई और पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। दो दिन पूर्व मुकेश अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह मुकेश उर्फ पप्पू का शव उसकी ससुराल से 500 मीटर दूर गांव निवासी शेर सिंह के धान के खेत में बकायन के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला।  मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


मृतक की सास शकुंतला ने बताया गया कि बेटी कुछ समय से नाराजगी के चलते घर पर रह रही थी। दामाद बेटी को लेने के लिए आया था। शाम से ही वह लापता हो गया था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed