{"_id":"64ada8c8d39f2b454e026de7","slug":"amroha-home-guard-commandant-manish-dubey-was-involved-in-controversies-during-his-posting-in-amroha-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha : होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे अमरोहा में भी रहे विवादित, विभाग के कर्मियों ने किया था बड़ा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha : होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे अमरोहा में भी रहे विवादित, विभाग के कर्मियों ने किया था बड़ा आंदोलन
Wed, 12 Jul 2023 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:39 AM IST
सार
उन पर अमरोहा जिले में तैनाती के दौरान होमगार्ड के प्रति गलत व्यवहार रखने का आरोप लगा। उनके खिलाफ अमरोहा में होमगार्ड जवानों ने बड़ा आंदोलन किया था क्योंकि 12 होमगार्ड बर्खास्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन
पति-पत्नी और वो...
विस्तार
पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या को लेकर चर्चा में आए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे अमरोहा में विवादों के घिरे रहे। उन पर अमरोहा जिले में तैनाती के दौरान होमगार्ड के प्रति गलत व्यवहार रखने का आरोप लगा। उनके खिलाफ अमरोहा में होमगार्ड जवानों ने बड़ा आंदोलन किया था क्योंकि 12 होमगार्ड बर्खास्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन
बरेली में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने होमगार्ड के महानिदेशक विजय कुमार से शिकायत की थी। कहा था कि होमगार्ड के कमांडेंट मनीष दुबे का उनकी पत्नी से अफेयर चल रहा है। उन्होंने पत्नी ज्योति मौर्या व कमांडेंट मनीष दुबे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। होमगार्ड के महानिदेशक द्वारा कराई गई जांच में आरोपों की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
मनीष दुबे अमरोहा में लंबे समय रहे। उनका अमरोहा में तैनाती कार्यकाल विवादों के घेरे में रहा। उन पर होमगार्ड जवानों का शोषण करने के आरोप लगे थे। यह मामला मार्च- 2019 में का था। कमांडेंट ने 12 होमगार्ड जवानों को बर्खास्त कर दिया था। 12 साथियों की नौकरी चली जाने पर प्रदेश भर के होमगार्ड अमरोहा में एकत्र हुए।
विज्ञापन
लंबी लड़ाई के बाद होमगार्ड जवानों के खिलाफ बर्खास्त की कार्रवाई वापस ली गई। अमरोहा के होमगार्ड कमांडेंट ज्ञान प्रकाश ने पुष्टि करते हुए कहा कि मनीष दुबे अमरोहा में वर्ष-18 से 22 तक तैनात रहे थे। हालांकि, उन्हें विवाद के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।