{"_id":"633a869bd0a63c29745f0ff1","slug":"amroha-hindi-news-murder-of-the-younger-brother-of-the-tehsildar-posted-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha Murder: कानपुर में तैनात तहसीलदार के छोटे भाई की हत्या, खेत में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha Murder: कानपुर में तैनात तहसीलदार के छोटे भाई की हत्या, खेत में मिली लाश
Mon, 03 Oct 2022 12:22 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:22 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
कानपुर में तैनात तहसीलदार के छोटे भाई की अमरोहा में हत्या कर दी गई। उनका शव डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जंगल में लौकी के खेत में पड़ा मिला। सिर पर चोटों के निशान मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है।
विज्ञापन
बरेली जनपद के नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव हरदुआ में राम स्वरूप सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। बड़े बेटे रणविजय सिंह कानपुर में तहसीलदार हैं। जबकि देसरे बेटे राकेश सिंह अमरोहा में लेखपाल हैं। सबसे छोटा बेटा रतन प्रताप सिंह सीएल गुप्ता फैक्टरी में नौकरी करते थे। इसलिए रतन प्रताप सिंह अपनी पत्नी रेखा और दो बच्चों के साथ डिडौली में किराए के मकान में रहते थे। रविवार की सुबह रतन प्रताप सिंह ड्यूटी करने के लिए फैक्टरी गए थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह रतन प्रताप सिंह का शव डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पतेई और ढकिया गांव के जंगल में दरोगा विजेंद्र सिंह के लौकी के खेत में पड़ा मिला। दरोगा विजेंद्र सिंह के बटाईदार सोमपाल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पीके चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर सबूत जुटाए। मृतक रतन प्रताप सिंह के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि सिर पर वार करके उनकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रतन प्रताप सिंह की हत्या की सूचना मिलते ही उनके अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस कोतवाली बुलाकर मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उनके फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जिसके आधार पर यह पता लग सकेगा कि आखिरी बार उनकी किस से बात हुई थी।