Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Hindi News Agriculture Minister Surya Pratap Shahi will inaugurate Mango Pack House

Amroha: मैंगो पैक हाउस हुआ मंडी समिति के हैंडओवर, कल यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे शुभारंभ

Fri, 16 Jun 2023 12:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 16 Jun 2023 12:55 PM IST
सार

करीब दो साल में 1442.55 लाख रुपये की लागत से मंडी समिति परिसर में मैंगो एवं वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैक हाउस की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। पैक हाउस पूरी तरह तैयार है। मशीनें लग चुकी हैं।

विज्ञापन
Amroha Hindi News Agriculture Minister Surya Pratap Shahi will inaugurate Mango Pack House
मैंगो पैक हाउस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी समिति में स्थापित मैंगो पैक हाउस पूरी तरह तैयार है। कार्यदायी संस्था ने बृहस्पतिवार को पैक हाउस मंडी समिति के हैंडओवर कर दिया। 17 जून को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पैक हाउस का शुभारंभ करेंगे। किसी मंत्री के जिले में आने का कार्यक्रम लगभग फाइनल हो गया है। मंडी सचिव को विभागीय कार्यक्रम मिल गया है। हालांकि, सरकारी कार्यक्रम आना बाकी है। पैक हाउस के शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा जिले के आम कारोबारियों को होगा। अब उन्हें लखनऊ और सहारनपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहीं से उनके आम को बेहतर पैकिंग के साथ देश-विदेश भेजा जा सकेगा।

विज्ञापन


अमरोहा के आम दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां से हर साल हजारों टन आम विदेशों को निर्यात किया जाता है, लेकिन मैंगो पैक हाउस नहीं होने के कारण काफी मात्रा में आम खराब हो जाता था। यही हाल सब्जियों का है। जिले से टमाटर, करेला, तोरई, लौकी, गोभी, गाजर, खीरा, शिमला मिर्च आदि सब्जियां बड़ी मात्रा में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई तक सप्लाई की जाती हैं। इस साल से सब्जी भी विदेश भेजी गई है। प्रत्येक वर्ष सैकड़ों टन टमाटर व करेला आदि सब्जी पैक हाउस न होने की वजह से बेकार हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस सीजन तक इंटीग्रेटेड पैक हाउस शुरू हो हो गया है। 17 जून को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के हाथों इसका शुभारंभ होगा। इसके शुरू होने से अमरोहा सब्जी और फल निर्यात का हब बन जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने 2018 में दी थी इंटीग्रेटेड पैक हाउस की सौगात
वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा के आम और सब्जी कारोबारियों को बड़ी सौगात दी थी। इसके बाद वर्ष 2021 में जिले में मैंगो पैक हाउस के निर्माण को मंजूरी मिल गई थी। करीब दो साल में 1442.55 लाख रुपये की लागत से मंडी समिति परिसर में मैंगो एवं वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैक हाउस की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। पैक हाउस पूरी तरह तैयार है। मशीनें लग चुकी हैं। कार्यदायी संस्था के पैक हाउस का हैंडओवर प्रक्रिया भी बृहस्पतिवार को पूरी हो गई है। 17 जून को पैक हाउस को चालू कर दिया जाएगा। इंटीग्रेटेड पैक हाउस में आम ही नहीं सब्जियों को भी बाजार तक भेजने में काफी आसानी होगी। अब सब्जियां बेकार नहीं हो पाएंगी। काफी समय तक उसको सुरक्षित रखा जा सकेगा। इससे किसानों को फायदा मिलेगा। यहां निर्यात कर वह अपनी फसल को अच्छे मुनाफे में बेच सकेंगे। कृषि मंत्री का विभागीय कार्यक्रम मिल गया है। - सचिन शर्मा, सचिव मंडी समिति अमरोहा

यह होगा फायदा  
जिले में इंटीग्रेटेड पैक हाउस के जरिए मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, बरेली, संभल और हापुड़ के किसान अपने खेत में उगाई सब्जी व फल देश और विदेश भेज सकेंगे। उनकी आमदनी कई गुना बढ़ जाएगी। जिले में करीब 12 हजार हेक्टेयर भूमि पर आम के बाग हैं। कुल पैदावार में से करीब दो हजार मीट्रिक टन आम दूसरे राज्यों व विदेश में भेजा जाता है। खाड़ी देशों में अमरोहा आम खूब पसंद किया जाता है। इंटीग्रेटेड पैक हाउस तैयार हो गया है। आम या सब्जी निर्यात के लिए अमरोहा को लखनऊ और सहारनपुर के पैक हाउस पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आम खराब नहीं होगा। आम उत्पादक अपना आम पैक हाउस में एक सप्ताह तक सहेज कर रख सकेंगे। 17 जून को 10 बजे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पैक हाउस का शुभारंभ करेंगे। तभी कंटेनर के जरिए 25 टन दशहरी आम की पहली खेप दुबई भेजी जाएगी। जिसे कृषि मंत्री हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। - नदीम सिद्दीकी, अध्यक्ष, उप्र मैंगो एक्सपोर्ट एसोसिएशन 

विज्ञापन

25 टन दशहरी आम जाएगा दुबई
17 जून को ही इस मौसम में पहली बार 25 टन दशहरी आम समुद्र के रास्ते दुबई भेजे जाएंगे। जिसे कृषि मंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अमरोहा से आम को कैंटर में भरकर मुंबई भेजा जाएगा, जहां से समुद्र के रास्ते दुबई जाएंगे। उत्तर प्रदेश मैंगो एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी ने बताया कि दुबई के अलावा सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, ओमान से भी आम भेजने के लिए ओपन ऑर्डर मिले हैं। इन देशों ने स्पष्ट कर दिया है कि जितना आम भेजा जा सके उतना भेज सकते हैं।

कई निर्यात फर्मों ने जिले में डाला डेरा
खाड़ी देशों समेत अमरोहवी आम का इटली, स्पेन, जर्मनी, हालैंड से लेकर लंदन और दूसरे विदेशी मुल्कों तक निर्यात किया जाता है। वहीं, देश की अन्य निर्यात फर्मों से जुड़े दिल्ली, मुंबई, आंध्र प्रदेश, गुजरात, बंगलुरू व अन्य शहरों के कारोबारियों ने भी सीजन शुरू होते ही अमरोहा में अपना डेरा जमा लिया है। खरीद-फरोख्त के लिहाज से पेड़ पर ही आम की क्वालिटी को परख कर सौदा तय करते हैं। 

आंकड़ों पर एक नजर
12000 हेक्टेयर में हैं आम के बाग।                                              
2000 मीट्रिक टन आम देश-विदेश निर्यात होता है।                                                                                                            
6000 हेक्टेयर में होती है सब्जी की पैदावार

10 जुलाई को तारापुर कृषि विज्ञान केंद्र पर होगा मैंगो शो
तारापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर आम उत्पादकों की जागरूकता के लिए दस जुलाई को मैंगो शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुरादाबाद मेरठ और सहारनपुर मंडल के आम उत्पादक प्रतिभाग करेंगे। शो में प्रदेशभर में पैदा होने वाली आम की नई प्रजातियों को दिखाया जाएगा। साथ ही गुणवत्ता और पैदावार के बारे में उत्पादकों को जानकारी दी जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक इसकी तैयारियों में जुट गया है। इस कार्यक्रम में भी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed