{"_id":"6858f63d07a71738490bddc4","slug":"amroha-high-speed-car-ran-over-bike-youth-from-sambhal-died-cousin-brother-is-serious-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, संभल के युवक की मौत, ममेरा भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, संभल के युवक की मौत, ममेरा भाई गंभीर
Mon, 23 Jun 2025 12:08 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जोया (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोया (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:08 PM IST
सार
कपासी पुलिस चाैकी के पास कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसा
विस्तार
डिडौली क्षेत्र में कपासी पुलिस चौकी के नजदीक तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में संभल के मनौटा गांव निवासी जितेंद्र (24) की मौत हो गई। जबकि उसका ममेरा भाई पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने अमरोहा नंबर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक जितेंद्र संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के मनौटा गांव में रहने वाले किसान रमेश सिंह का बेटा था। चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का जितेंद्र रोजमर्रा की मजदूरी करता था।
विज्ञापन
रविवार की शाम मुरादाबाद में पाकबड़ा के रहने वाले अपने ममेरे भाई पुष्पेंद्र के साथ पाकबड़ा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक संभल रोड स्थित कपासी पुलिस चौकी के नजदीक पहुंची तभी, सामने से आ रही अमरोहा नंबर हुंडई कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार हवा में उछल गए और दूर जाकर गिरे। हादसे में जितेंद्र और उसका ममेरा भाई पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के भाई जितेश की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।