{"_id":"6505655448b33976e909efea","slug":"amroha-health-worker-going-home-after-duty-drowns-in-ganga-divers-and-sdrf-are-searching-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: ड्यूटी करके घर जा रहा स्वास्थ्य कर्मी गंगा में डूबा, गोताखोर और एसडीआरएफ कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: ड्यूटी करके घर जा रहा स्वास्थ्य कर्मी गंगा में डूबा, गोताखोर और एसडीआरएफ कर रही तलाश
Sat, 16 Sep 2023 01:51 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:51 PM IST
सार
सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि कर्मचारी की स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाश शुरू कर दी है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
गंगा में डूबने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नन्हेड़ा पीएचसी से ड्यूटी कर घर लौट रहे सफाई कर्मी राधेश्याम गंगा नदी में डूब कर लापता हो गए। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही है। मुरादाबाद जनपद के छजलैट थानाक्षेत्र के गांव नजराना में रहने वाले राधेश्याम नन्हेड़ा अल्यारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
रोजाना ड्यूटी करने के बाद राधेश्याम अपने घर जाते थे। शुक्रवार दोपहर ड्यूटी के बाद वह पीएचसी से घर के लिए निकल गए। शाम करीब सात बजे राधेश्याम पैदल गंगा नदी के पुल से गुजर रहे थे। तभी उनका पैर फिसला और वह नदी में गिर पड़े। राधेश्याम ने नदी में डूबते समय बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई।
विज्ञापन
इससे पहले मछुआरे मौके पर पहुंचते राधेश्याम लापता हो गए। उधर रात में घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने राधेश्याम की तलाश शुरू कर दी। हसनपुर कचिया गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से पूछा तो उन्होंने नदी की तरफ जाने की बात बताई। शनिवार की सुबह परिजन एकत्र होकर गंगा नदी के पुल पर पहुंचे।
विज्ञापन
तभी यहां रहने वाले नन्हे ने बताया कि रात करीब सात बजे उसने एक व्यक्ति को नदी में डूबते हुए देखा था। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन भी नदी किनारे बैठकर राधेश्याम के सकुशल मिलने की दुआ करते रहे।
सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाश शुरू कर दी है। फायर सर्विस की टीम को भी बुलाया गया है। राधेश्याम के परिवार में पत्नी कृष्णा देवी के अलावा दो बेटे हैं।