फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha-Haridwar Ganga Expressway approved; hopes for development rise in 52 villages.

Amroha News: अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 52 गांवों में बढ़ी विकास की उम्मीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Amroha-Haridwar Ganga Expressway approved; hopes for development rise in 52 villages.
अमरोहा। मंगरौला टी-प्वाइंट से अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद जिले में विकास की उम्मीदें बढ़ी हैं। 116.85 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित एक्सप्रेसवे प्रयागराज-मेरठ गंगा एक्सप्रेसवे के मंगरौला टी-प्वाइंट से जुड़कर हरिद्वार तक जाएगा। इसका करीब 44 किलोमीटर हिस्सा अमरोहा से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन

हसनपुर और मंडी धनौरा तहसील के 52 गांव परियोजना के दायरे में हैं। 950 से अधिक किसानों की भूमि अधिग्रहित होने की संभावना है। फिलहाल तहसील स्तर पर गाटा संख्याओं का मिलान और अभिलेखों का सत्यापन चल रहा है। शासन स्तर पर समिति गठित होने के बाद किसानों से समझौते के आधार पर भूमि के बैनामे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

---------------
जमीन अधिग्रहण से पहले अभिलेखों का मिलान
परियोजना को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तहसील स्तर पर प्रस्तावित मार्ग में आने वाली गाटा संख्याओं का मिलान किया जा रहा है। भूमि के स्वामित्व और अन्य अभिलेखों का सत्यापन कर डाटा तैयार किया जा रहा है, ताकि अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो। शासन स्तर से समिति गठित होने के बाद किसानों से सहमति और समझौते के आधार पर बैनामा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
52 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
अमरोहा जिले में एक्सप्रेसवे हसनपुर और मंडी धनौरा तहसील के 52 गांवों से होकर गुजरेगा। मंडी धनौरा क्षेत्र के अटारी, मुरीदपुर, मीरपुर, बल्दाना असगर अलीखा, बस्तौरी माफी, जलालपुर कलां, झनकपुरी, नगलिया बहादिरपुर, ब्रह्मपुर भूड़, यकबगड़ी, बस्तौरी, शेखूपुर शमाली, रायपुर शुमाली, देहरा घनश्याम, छज्जूपुरा माफी, मोहम्मदी माफी, हासमपुर भूड़, कौराला, होशंगपुर उर्फ कटपुरा, कुआंखेड़ा, बेगपुर माफी, चककुआं खेड़ा, भटौला शुमाली, पेली, खंडसाल, रछौटी, बंश गोपालपुर, बुद्धपुरा, डींगरा, पट्टीपुर माफी, हैबतपुर चौधरियान, पारा खालसा और वालीपुर शामिल हैं। वहीं हसनपुर क्षेत्र के रुखालू, शकरौली, गुलामपुर, भैंसरौली, बायखेड़ा, लुहारी खादर, सोहरका, दीपपुर, आगापुर कला, मछरई, याकूबपुर, सेमला, बसेड़ा खुर्द, आलमपुर, अब्दीपुर, पूठी और कटाई समेत अन्य गांव परियोजना की जद में हैं।
-----------------
पांच लाख गाटा संख्याओं का डाटा फीड
निबंधन विभाग जिले की करीब पांच लाख गाटा संख्याओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर चुका है। एआईजी स्टांप अनूप कुमार सिन्हा के अनुसार जिले की लगभग पांच लाख गाटा संख्याओं का शत-प्रतिशत डाटा फीड किया जा चुका है। गंगा एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों समेत जिलेभर में सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। प्रस्ताव पर 25 अगस्त तक लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं।
---------------
कनेक्टिविटी बढ़ेगी, पर्यटन को भी मिलेगा फायदा
अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे से जिले की पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से कनेक्टिविटी मजबूत होगी। हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को सीधा और तेज मार्ग मिलेगा। इसके साथ ही धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बेहतर संपर्क मार्ग से कृषि उत्पादों और औद्योगिक सामान की आवाजाही भी सुगम होगी।

---------------------
अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे को शासन से मंजूरी मिल गई है। अब परियोजना में जल्द आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी, ताकि सभी प्रक्रियाएं समय से पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसानों के हितों का ध्यान रखा जाएगा और उन्हें नियमानुसार लाभ दिलाया जाएगा।

-डॉ. नितिन गौड़, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed