फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Harassed married woman for dowry, filed a case and gave triple talaq

अमरोहा: दहेज के लिए किया विवाहिता को प्रताड़ित, केस दर्ज कराया तो दे दिया तीन तलाक, अब पीछे-पीछे घूम रहे

Mon, 04 Sep 2023 07:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 04 Sep 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Amroha: Harassed married woman for dowry, filed a case and gave triple talaq
अमरोहा में केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया

डिडौली में ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया तो विवाहिता ने मुकदमा दर्ज करा दिया। ससुराल वालों ने विवाहिता पर मुकदमा वापस लेने का कई बार दबाव बनाया। इन्कार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जोई में रहने वाले अन्जार अली की बेटी हुमा की शादी डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी अताउर्रहमान के साथ हुई थी। ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया तो वह मायके आ गई।
विज्ञापन


इसके बाद ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोप है कि सात अगस्त की सुबह नौ बजे पति अताउर्रहमान अपने परिजनों के साथ घर आया और मुकदमे में फैसला करने के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर मारपीट की। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की।


सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में पति अताउर्रहमान, नूरजहां, तोला और नूर हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed