Amroha: सरकार किसानों के हित में कर रही है काम, बढ़ाई गई हसनपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता- गन्ना मंत्री
धनौरा में गन्ना मंत्री शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी के कैंप कार्यालय पर मीडिया से बात कर रहे थे। इस अवसर पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में गन्ना मंत्री ने कहा कि बीते पेराई सत्र का प्रदेश की 74 चीनी मिल 70 फीसदी भुगतान कर चुकी है। जबकि 20 चीनी मिल 90 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है। शेष चीनी मिलों का भी भुगतान शीघ्र करा दिया जाएगा।
विस्तार
अमरोहा पहुंचे प्रदेश के गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों के लाभ के लिए इस साल प्रदेश में पांच नई चीनी मिल लगाई जा रही हैं। उन्होंने जनपद की हसनपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता 25000 से बढ़ाकर 75 हजार क्वितल करने की बात भी कही है।
धनौरा में गन्ना मंत्री शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी के कैंप कार्यालय पर मीडिया से बात कर रहे थे। इस अवसर पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में गन्ना मंत्री ने कहा कि बीते पेराई सत्र का प्रदेश की 74 चीनी मिल 70 फीसदी भुगतान कर चुकी है। जबकि 20 चीनी मिल 90 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है। शेष चीनी मिलों का भी भुगतान शीघ्र करा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों में पेराई सत्र प्रारंभ करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में गन्ने का क्षेत्रफल 38 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि देश में चीनी के कुल उत्पादन में उत्तर प्रदेश का हिस्सा 28 से बढ़कर 40 फीसदी हो गया है।