फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Girl dies of heart attack before marriage, aunt dies of shock, raising two funeral pyres creates chaos

Amroha: शादी से पहले युवती की हार्ट अटैक से मौत, बुआ ने सदमे में तोड़ा दम, दो जनाजे उठाने से मच गया कोहराम

Sat, 11 May 2024 03:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 May 2024 03:45 AM IST
सार

अमरोहा में बीस साल की युवती की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके सदमें से उसकी बुआ की भी जान चली गई। एक साल दो जनाजे उठने कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
Amroha: Girl dies of heart attack before marriage, aunt dies of shock, raising two funeral pyres creates chaos
Heart - फोटो : istock

विस्तार

शादी से एक माह पहले 20 वर्षीय युवती की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसकी मौत से जहां परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, दफीने से कुछ देर पहले ही उसकी बुआ ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें भी हार्ट अटैक आया था। परिवार में हुई दो मौत से परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


वहीं, मोहल्ले के लोग भी दो मौत से गमजदा हैं। गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। अमरोहा नगर के मोहल्ला बड़ी बेगम सराय निवासी यासीन की 20 वर्षीय बेटी फरहीन का निकाह एक माह बाद दिल्ली निवासी युवक संग होना था। मंगनी के बाद से परिजन निकाह की तैयारियों में जुटे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को फरहीन खाना बनाने के लिए प्याज काट कर रही थी। तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके सीने में दर्द उठा और वह अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हुई युवती के मौत से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी मौत की सूचना पर रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। इस दौरान बिजनौर के कस्बा शेरकोट निवासी 55 वर्षीय उसकी बुला फूल बी पत्नी बाबू भी पहुंची थीं। फरहीन की मौत के सदमे में अचानक उनकी तबीयत भी बिगड़ गई।

उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन वहां पहुंचते ही उनकी भी मौत हो गई। चिकित्सक ने हार्ट होने के चलते उनकी मौत होने की पुष्टि की। एकाएक परिवार में दो मौत होने से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

फूल बी के परिजन भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद वे उनके शव को दफीने के लिए अपने साथ शेरकोट ले गए। वहीं फरहीन का दफीना बृहस्पतिवार देर रात ही शहर के ही कब्रिस्तान में कर दिया गया। एक माह बाद जिस बेटी की शादी के लिए परिवार के लोग तैयारी कर रहे थे, अचानक हुई घटना से उनको गहरा सदमा दे दिया।

फरहीन के लिए शादी का जोड़ा आदि खरीदकर अन्य तैयारियों में जुटे थे। उसी परिवार को कफन खरीदना पड़ा। परिवार के साथ मोहल्ले के लोगों में भी शोक बना हुआ है।

टैक्सी चालक है फरहीन के पिता

मोहल्ला बड़ी बेगम सराय निवासी फरहीन के पिता यासीन टैक्सी चलाते हैं। परिवार में पत्नी परवीन के अलावा तीन बेटियां व दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की दो साल पहले ही शादी हो चुकी है। जबकि दोनों बेटे अपना काम करते हैं। दूसरे नंबर की बेटी फरहीन का रिश्ता दिल्ली निवासी एक युवक संग तय हुआ था। मंगनी की रस्म हो चुकी थीं।

बरात चढ़त के दौरान बग्गी चालक की हार्ट अटैक से मौत
बुरावली में बरात चढ़त के दौरान डीजे की धमक से दूल्हे के बग्गी के चालक की हार्टअटैक से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई खादर निवासी 48 वर्षीय विजय पुत्र लल्लू सिंह घोड़ा बग्गी चलाता है।

वह शादी में बरात चढ़त करवाता था। शुक्रवार की दोपहर को गांव बुरावली में बरात चढ़त के दौरान डीजे बज रहा था। इस दौरान बग्गी पर दूल्हा बैठा हुआ था। विजय घोड़े के रस्से पकड़ कर वहीं खड़ा था। विजय के अचानक सीने में दर्द और सांस लेने की शिकायत हुई।

आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed