फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Four deliveries in 11 hours in Hasanpur CHC death of four newborns stirred health department

Amroha: हसनपुर सीएचसी में 11 घंटे में चार डिलीवरी, चारों नवजात की मौत से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप, जांच शुरू

Tue, 12 Jul 2022 11:56 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 12 Jul 2022 11:56 AM IST
सार

मरने वाले तीन नवजात के परिजनों ने प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। एक मामले में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बच्चा पेट में पहले से ही मृत पाए जाने का दावा किया गया है। उसकी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी है। सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Amroha Four deliveries in 11 hours in Hasanpur CHC death of four newborns stirred health department
नवजात की मौत के बाद गमगीन मां और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के बाद 11 घंटे के भीतर चार नवजात की मौत हो गई। एका-एक चार नवजातों की मौत से स्वास्थ्य अफसरों में खलबली मच गई। नवजात की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


मरने वाले तीन नवजात के परिजनों ने प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। एक मामले में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बच्चा पेट में पहले से ही मृत पाए जाने का दावा किया गया है। उसकी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी है। सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हसनपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर खादर निवासी देवेंद्र ने 22 वर्षीय पत्नी पूनम को प्रसव पीड़ा के दौरान सोमवार की सुबह 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम 5 बजे प्रसव के दौरान उसने बेटी को जन्म दिया। लेकिन जन्म के पांच मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। उधर गांव अगरौला कला निवासी सर्वेश ने 32 वर्षीय अपनी पत्नी बीना को दोपहर 2 बजे प्रसव पीड़ा के दौरान भर्ती कराया था। इसके बाद शाम 7:30 बजे प्रसव के दौरान बीना बेटे को जन्म दिया। इसके बाद गंभीर हालत में बच्चे को रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सुतारी निवासी ओमवीर ने 30 वर्षीय पत्नी सविता को प्रसव पीड़ा के दौरान सोमवार की रात 9 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। जबकि सुबह 6 बजे उसने बेटे को जन्म दिया। लेकिन डिलीवरी के कुछ मिनट बाद उसकी भी मौत हो गई। इसके अलावा गांव झोंटना निवासी बंटी ने 22 वर्षीय पत्नी रिंकी को सोमवार की रात 11 बजे प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद करीब 3 बजे प्रसव के दौरान बेटा पैदा हुआ।

आनन-फानन में नवजात को गंभीर हालत में उसे रेफर किया गया। लेकिन निजी अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई। प्रसव के बाद चार बच्चों की मौत की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य महकमे के अफसरों में खलबली मच गई।

सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मरने वाले चार नवजात में से तीन बच्चों के परिजनों ने अस्पताल में प्रसव के दौरान चिकित्सक व स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed