फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Fighting between people of two villages in the race to get the first vaccine

अमरोहा : पहले टीका लगवाने की जिद में भिड़े दो गांवों के लोग, मारपीट और चलीं कुर्सियां

Thu, 09 Sep 2021 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Sep 2021 03:02 AM IST
सार

देहात थानाक्षेत्र के लालू नगला प्राथमिक स्कूल का मामला। दूसरे गांव के लोगों को टीका लगाए जाने पर जताई आपत्ति। मारपीट की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच।

विज्ञापन
Amroha: Fighting between people of two villages in the race to get the first vaccine
demo pic... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वैक्सीनेशन केंद्र पर पहले टीका लगवाने की होड़ में दो गांवों के लोगों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं। गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 91 बूथ लगाए गए थे। इसमें एक बूथ अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के लालू नगला गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगाया गया था।  यहां पर बागड़पुर कलां और लालू नगला के ग्रामीण वैक्सीन लगवाने के लिए एकत्र हुए थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि टीकाकरण के दौरान लालू नगला के ग्रामीण बागड़पुर के लोगों के टीका लगने का विरोध करने लगे। कहा कि बूथ पर केवल लालू नगला के ग्रामीणों को टीका लगेगा, बागड़पुर के लोग यहां टीका नहीं लगवा सकते। इस बात को लेकर दोनों गांव के लोगों में कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में कक्ष के भीतर मारपीट शुरू हो गई। वैक्सीन लगवाने के लिए बूथ पर मौजूद अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। मारपीट करते हुए दोनों पक्ष के बाहर निकल आए। इसके बाद दोनों पक्ष की महिलाएं भी मारपीट में शामिल हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल के चलते स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण बंद करना पड़ा। इस मारपीट संबंधित दो वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो गई। करीब डेढ़ मिनट की इन वीडियो में दोनों पक्षों के लोग करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आते ही एसपी पूनम ने सीओ सिटी सतीश पांडेय को जांच के निर्देश दिए। वहीं देहात थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। 

एसओ सुनील कुमार ने बताया कि मारपीट में बागड़पुर कलां के एक युवक को चोट लगी है, उसका मेडिकल कराया जा रहा है। प्रकरण में गलती लालू नंगला के ग्रामीणों की है, इसलिए बागड़पुर के लोगों से तहरीर मांगी गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 


वैक्सीनेशन के दौरान कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। नर्सों के साथ कोई घटना नहीं हुई थी। इसलिए विभाग की तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। 
डॉ. उमर फारूक, सीएचसी प्रभारी अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed