फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Father returning home after distributing daughters wedding cards dies in road accident

अमरोहा: बेटी की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, घर में मातम फैला

Tue, 07 Jun 2022 03:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, जोया (अमरोहा)।
अमर उजाला नेटवर्क, जोया (अमरोहा)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 07 Jun 2022 03:07 PM IST
सार

चेतराम सिंह सोमवार को ररिश्तेदार कृपाल के साथ रिश्तेदारियों में शादी के कार्ड बांटने गए थे। रात को करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Amroha Father returning home after distributing daughters wedding cards dies in road accident
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

विस्तार

बेटी के शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे बाइक सवार पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका रिश्तेदार घायल हो गया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


चौदह दिन बाद बेटी की बरात आनी है लेकिन पिता की मौत से शादी की खुशियों पर मातम पसर गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित लैंड मार्क स्कूल के पास हुआ। मुरादाबाद जनपद में मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा गांव में चेतराम सिंह (55) का परिवार रहता है। पेशे से किसान चेतराम सिंह के परिवार में पत्नी सोमवती के अलावा एक बेटी है। चेतराम सिंह ने इकलौती बेटी नीति की शादी अमरोहा शहर निवासी युवक के साथ तय की थी। 21 जून को बेटी की बरात आनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की शादी को लेकर परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ था। परिवार वाले खुशी-खुशी शादी की तैयारियां कर रहे थे। पिता चेतराम सिंह सोमवार को रसूलपुर निवासी अपने रिश्तेदार कृपाल के साथ हसनपुर क्षेत्र स्थित रिश्तेदारियों में शादी के कार्ड बांटने गए थे। रात को करीब नौ बजे वह घर लौट रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे।

जैसे ही उनकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर लैंड मार्क स्कूल के पास पहुंची। तभी पीछे से अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में चेतराम सिंह और कृपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने चेतराम सिंह को मृत घोषित कर दिया।

खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन रात को ही अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि मृतक के भाई जगदीश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ के मुताबिक जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed